Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, 4 जवान जख्मी
  • राष्ट्रीय

सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, 4 जवान जख्मी

RNS INDIA NEWS 20/01/2021
rns featured image new

सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर में बदलते हालात से पाकिस्तान बौखला गया है। जिस कारण पाक ने आतंकियों द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ के प्रयास तेज कर दिये हैं। इसी के चलते बीती रात अखनूर में नियंत्रण रेखा से सटे खौड़ इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पांच आतंकवादियों में से सेना ने तीन को ढेर कर दिया है जबकि 2 आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए। वहीं आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की जा रही गोलीबारी में चार भारतीय जवान भी घायल हुए हैं। घायलों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों ने देर रात अचानक से अखनूर-सुंदरबनी के बीच पडऩे वाले खौड़ सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे थे। इसी बीच पांच आतंकवादी जवानों का ध्यान भटकाते हुए जब भारतीय सीमा में घुसपैठ करने लगे तभी सतर्क जवानों ने उन्हें देख लिया। सीमा की इस ओर आने वाले पांच आतंकवादियों को जवानों ने वहीं मार गिराया। इससे पहले की जवान अन्य दो आतंकवादियों को मार गिराते पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों पर फायरिंग कर रहे भारतीय जवानों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें 4 जवान घायल हो गए। वहीं मौका पाकर दो आतंकवादी वापस भाग निकले।
घायल जवानों को तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं सेना का कहना है कि मारे गए तीनों आतंकवादियों के शव अभी भी सीमा पार पड़े हुए हैं। पाकिस्तान सैनिकों ने अभी तक उन्हें नहीं उठाया है। सैन्य अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान इस तरह की साजिश रच रहा है। हमने पहले ही जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं। हमारे जवान पाकिस्तान की हर नापाक साजिश को इसी तरह नाकाम करेंगे। उन्होंने कहा कि योजना कामयाब न होने पर पाकिस्तानी सैनिकों ने रात को गोलीबारी का सिलसिला रोक दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुजरात सरकार ने ड्रैगन फ्रूट का नाम कमलम रखा
Next: टिकरी बॉर्डर पर एक और किसान ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.