Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • सुरक्षा को वन विभाग ने संवेदनशील स्थानों पर लगाई सोलर लाईटें
  • टिहरी

सुरक्षा को वन विभाग ने संवेदनशील स्थानों पर लगाई सोलर लाईटें

RNS INDIA NEWS 05/10/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। भिलंगना ब्लॉक के हुई गुलदार की हमले की दो घटनाओं के बाद वन विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा के उपाय में जुट गया है। वन विभाग ने शनिवार को पुर्वालगांव, तिथनगांव तथा बजियालगांव में चिन्हित किये गये संवेदनशील स्थानों पर सोलर लाइटें लगाईं। जबकि ग्रामीणों को गुलदार के हमलों से बचने को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। भिलंगना ब्लॉक के भौडगांव और तिथनगांव में बीते माह गुलदार ने हमला कर दो बच्चों को निवाला बना लिया था। गुलदार की लगातार सक्रियता के बाद वन विभाग ने पूर्व में भौडगांव, घणातगांव तथा कोटगांव में पूर्व में 15 सोलर लाइटें संवेदनशील स्थानों पर लगायी गई। वहीं शनिवार को पुर्वालगांव, तिथनगांव तथा बजियालगांव में चिन्हित किये गये संवेदनशील स्थानों पर सोलर लाईटें लगायी। इसके साथ ही उपप्रभागीय वनाधिकारी घनसाली जन्मेजय चन्द रमोला, रेंजर बालगंगा प्रदीप चौहान, वन क्षेत्राधिकारी भिलंगना आशीष नौटियाल, वन बीट अधिकारी दीपक तिवाडी, विनोद पंवार ने राइंका खोडी में वन्यजीव सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को वन्यजीवों के हमले को लेकर जागरूक किया। उप प्रभागीय वनाधिकारी घनसाली ने बताया कि उक्त संवेदनशील क्षेत्र में वाहनों से नियमित गश्ती की जा रही है। इसके साथ ही विभाग की टीम गांव-गांव में पैदल गश्त कर ग्रामीणों से सम्पर्क उन्हें जागरूक कर रहे हैं। बताया कि वन विभाग की क्यूआरटी टीम घटनास्थल के आस-पास तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी गुलदार की गतिविधियों पर नजर बनाये हुये है और तलाशी अभियान में जुटी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ में बाहरी लोगों की बढ़ती संख्या की हो जांच
Next: हरिद्वार एसएसपी ने 11 चौकी प्रभारियों सहित 19 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.