Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • सुहागिन महिलाओं ने नरेंद्रनगर में तिलों का तेल पिरोया
  • टिहरी

सुहागिन महिलाओं ने नरेंद्रनगर में तिलों का तेल पिरोया

RNS INDIA NEWS 22/04/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश के लिए मंगलवार को नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में महारानी एवं टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह के नेतृत्व में सुहागिन महिलाओं ने तिलों का तेल पिरोया। देर शाम को तेल कलश मंदिर समिति और डिम्मर धार्मिक पंचायत के सदस्यों के साथ चेला चेतराम धर्मशाला ऋषिकेश में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचा। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 4 मई को सुबह 6 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। टिहरी राजदरबार नरेंद्रनगर में भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, राजकुमारी श्रीजा की अगुवाई में नगर की 70 से अधिक सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखने के साथ पीले वस्त्र धारण कर तेल पिराया। उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना के बाद मूसल, ओखली व सिलबट्टे से तिलों का तेल भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए पिरोया। इससे पूर्व प्रातः ही श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी मिष्ठान भोग के साथ गाडू घड़ा को राज दरबार लेकर पहुंचे। राज पुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल ने महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, राजकुमारी श्रीजा के हाथों पूजा अर्चना कर तिलों का तेल पिरोने का शुभारंभ किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम तिवारी ने बदरीनाथ धाम में संचालित मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की
Next: कर्मचारियों ने नई सेवा नियमावली का किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.