Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • डीएम तिवारी ने बदरीनाथ धाम में संचालित मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की
  • चमोली

डीएम तिवारी ने बदरीनाथ धाम में संचालित मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की

RNS INDIA NEWS 22/04/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। बद्रीनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बदरीनाथ धाम में संचालित मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मास्टर प्लान का कार्य कर ही संस्थान के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट  में  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को यात्रा से पूर्व धाम के होटल संचालकों के साथ बैठक कर आवास व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही होटल संचालकों की बिजली, पानी और अन्य समस्याओं को देखते हुए शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बदरीनाथ धाम के साथ ही मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था की जानकारी लेते हुए नगर पंचायत के अधिकारियों को पर्यावरण मित्रों की तैनाती के साथ ही कूड़ा निस्तारण  के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही। साथ ही नगर पंचायत को धाम में महिला और पुरुष शौचालयों को यात्रा से पूर्व दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में शेषनेत्र झील के समीप प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर बीआरओ के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य शीघ्र शुरु करने के आदेश दिए।
वेबकॉस को जिलाधिकारी ने ब्रह्म कपाल के सुरक्षा दीवार निर्माण के साथ ही शौचालय की व्यवस्था को ठीक करने के साथ ही ब्रह्म कपाल से गांधी घाट तक नदी तट पर सुरक्षा कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत को ब्रह्म कपाल में शौचालय की स्थाई व्यवस्था होने तक अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी ने धाम में यात्रा तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि धाम में जहां कुबेर गली को आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया है। जबकि ब्रह्म कपाल में सुरक्षा दीवार का कार्य तीर्थ यात्रा के शुरु होने से पहले पूर्ण किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने तीर्थयात्री आवास निर्माण की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि  8 रूम तैयार करने का काम जारी है जिसे  कपाट खुलने से पहले कंप्लीट कर लिया जाएगा। जबकि अन्य कार्यो को भी तेजी से किया जा रहा है।
इसी क्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने यात्रियों के  जूते से हो रहीं समस्याओं से भी जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया इस पर जिलाधिकारी ने कहा हम होटल एसोसिएशन के साथ बैठक करके इस मुद्दे का समाधान निकालेंगे ।
इस बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश और वर्चुअल माध्यम से एसडीएम जोशीमठ चन्द्रशेखर वशिष्ठ समेत अन्य अधिकारी और विभिन्न स्टेक होल्डर शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जान से मारने की धमकी के बाद परिवार ने छोड़ा घर
Next: सुहागिन महिलाओं ने नरेंद्रनगर में तिलों का तेल पिरोया

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.