Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • स्टार प्रचारकों के नहीं आने से प्रत्याशियों में छाई है मायूसी
  • टिहरी

स्टार प्रचारकों के नहीं आने से प्रत्याशियों में छाई है मायूसी

RNS INDIA NEWS 09/02/2022
rns featured image new

नई टिहरी। विधानसभा देवप्रयाग में किसी भी दल के स्टार प्रचारक का कार्यक्रम तय नहीं होने से प्रत्याशी अब कार्यकर्ताओं के भरोसे बने हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का देवप्रयाग में गंगा आरती का कार्यक्रम बदल जाने से पार्टी कार्यकर्ता मायूस हैं। वहीं देवप्रयाग सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी की मशक्कत बढ़ गयी है।

कांग्रेस से भी फिलहाल किसी स्टार प्रचारक का दौरा विधानसभा में तय नहीं है। ऐसे में पार्टी प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री, मंत्रीप्रसाद नैथानी को कड़ी मेहनत करनी की स्थिति बन गयी है। उक्रांद प्रत्याशी दिवाकर भट्ट स्वयं ही पार्टी के स्टार प्रचारक हैं। मतदाताओं तक पहुंचने के लिए वह पूरा दमखम लगाए हुए हैं। आप पार्टी की ओर से भी अभी किसी स्टार प्रचारक का आना तय नही होने से पार्टी प्रत्याशी डॉ. उत्तम सिंह भंडारी को प्रचार अपने बलबूते ही करना पड़ रहा है। विधानसभा चुनाव में इस बार यहां पार्टी कार्यकर्ता ही प्रत्याशी के खेवनहार बनकर सामने आ रहे हैं। फिलहाल स्टार प्रचारकों से प्रत्याशियो को मिलने वाली बूस्टर डोज से देवप्रयाग विधानसभा के सभी प्रत्याशी जहां वंचित हैं, वहीं इससे कार्यकर्ताओ के कंधे पर ज्यादा बोझ बढ़ गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ विधानसभा नरेंद्र मोदी का पंसदीदा क्षेत्र: जेपी नड्डा
Next: 12 फरवरी को टिहरी में जनसभा करेंगे योगी आदित्यनाथ

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.