Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • 12 फरवरी को टिहरी में जनसभा करेंगे योगी आदित्यनाथ
  • टिहरी

12 फरवरी को टिहरी में जनसभा करेंगे योगी आदित्यनाथ

RNS INDIA NEWS 09/02/2022
rns featured image new

नई टिहरी। भाजपा के स्टार प्रचारक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में टिहरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। हिंदुत्च के फॉयरब्रांड योगी के आने से जहां भाजपा को बूस्टर डोज मिलेगा, वहीं जिले की छह विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों की जीत की उम्मीद भी बढ़ जाएगी।
बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आगामी 12 फरवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बौराड़ी स्टेडियम में भाजपा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले की सभी छह विधानसभाओं में भाजपा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 10 से 12 फरवरी तक चुनाव प्रचार अभियान को और गति देने के लिए स्टार प्रचारक उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर में जनसभा संबोधित करेंगे। इस रैली का नरेंद्रनगर विधानसभा के नरेंद्रनगर रामलीला मैदान, गजा, ढालवाला और पावकीदेवी में बड़ी स्क्रीन पर लाईव टेलीकॉस्ट कराया जाएगा। जिसमें पार्टी प्रत्याशाी सुबोध उनियाल के समर्थन में लोग पीएम मोदी को सुनने पहुंचेंगे। बताया कि 11 फरवरी को घनसाली के श्रीराम होटल में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रत्याशी शक्तिलाल शाह के समर्थन में चुनावी जनसभा संबोधित करेंगे। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पार्टी प्रत्याशी किशोर उपाध्याय व सभी विधानसभा के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में 12 फरवरी को बौराड़ी स्टेडियम में जनसभा संबोधित करेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जयेंद्र सेमवाल, सोहनलाल खंडेवाल, शीशराम थपलियाल, केडी पुनेठा, रणवीर नौटियाल, मनीष राणा मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टार प्रचारकों के नहीं आने से प्रत्याशियों में छाई है मायूसी
Next: हिजाब पर ज्ञान दे रहे पाक में दो राजपूत किशोरियों का किडनैप कर किया रेप

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.