Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • स्टार प्रचारक के हेलीकॉप्टर में आए तो खर्च प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा
  • ऊधम सिंह नगर

स्टार प्रचारक के हेलीकॉप्टर में आए तो खर्च प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा

RNS INDIA NEWS 18/03/2024
rns featured image new

रुद्रपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल व्यय डॉ. पंकज कुमार शुक्ल व नोडल एमसीएमसी आरडी पालीवाल ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग के विभिन्न दिशा-निर्देश और प्रत्याशी के व्यय संबंधी नियमों की जानकारी दी गई।
सोमवार को आयोजित बैठख में नोडल व्यय डॉ.शुक्ल ने कहा कि राजनीतिक दल निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुरूप ही आदर्श आचार संहिता का निर्वहन करते हुए प्रचार करें। रैली, वाहन, ध्वनि विस्तारक यंत्र आदि के लिए पूर्व अनुमति लेना आवश्यक होगी। स्टार प्रचारकों के आने से पूर्व सभा स्थल, रैली व हेलीपैड की समय से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। प्रचार वाहनों की अनुमति भी अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने पार्टी प्रत्याशियों के व्यय पर निगरानी शुरू कर दी है। एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, एलएमटी समेत कई टीमें लगा दी गई हैं। उन्होंने बताया लोकसभा निर्वाचन में प्रत्याशी का 95 लाख व्यय आयोग ने निर्धारित किया है। बताया कि प्रत्याशी यदि किसी स्टार प्रचारक के साथ हेलीकॉप्टर में जाता है तो व्यय प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार स्टार प्रचारक की रैली में प्रत्याशी यदि मंच साझा करता है तो व्यय प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा। यदि प्रत्याशी मंच साझा नहीं करता है, लेकिन स्टार प्रचारक प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील करते हैं तो मानकों के अनुसार कुछ हिस्सा प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि नामांकन से पूर्व नया बैंक खाता अनिवार्य रूप से खोलना होगा और उसी खाते से लेनदेन करना होगा। प्रत्याशी प्रतिदिन व्यय लेखा-जोखा रखेंगे और निर्वाचन के दौरान तीन बार व्यय प्रेक्षक से व्यय पंजिकाओं का अवलोकन कराना अनिवार्य होगा।
नोडल अधिकारी एमसीएमसी पालीवाल ने बताया कि प्रत्याशी को सोशल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रचार कंटेंट अपलोड करने से पूर्व प्रचार सामग्री (कंटेंट) को एमसीएमसी से अनिवार्य रूप से प्रमाणित कराना होगा। उन्होने कहा प्रचार सामाग्री में प्रिंट लाइन व संख्या अवश्य अंकित होनी चाहिए। इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय मंत्री गजेन्द्र प्रजापति, बसपा के ओमकार सिंह, चन्द्रकेश्वर राव, जिला महामंत्री भाजयुमो भाजपा विपिन सिंह, महानगर महामंत्री कांग्रेस सुनील कुमार, आम आदमी पार्टी के धर्मेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक माह से छात्र को नहीं तलाश पाई पुलिस
Next: अल्मोड़ा: आदर्श आचार संहिता समाप्ति के बाद जारी रहेगा डीडीए के खिलाफ धरना

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.