Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • स्टैनफोर्ड विवि की सूची में टिहरी जनपद के तीन वैज्ञानिक शीर्ष पर
  • टिहरी

स्टैनफोर्ड विवि की सूची में टिहरी जनपद के तीन वैज्ञानिक शीर्ष पर

RNS INDIA NEWS 22/09/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  विश्व की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की जारी शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में टिहरी के हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसआरटी परिसर के दो वैज्ञानिक शीर्ष पर रहे हैं। जबकि टिहरी निवासी पेट्रोलियम विश्वविद्यालय देहरादून में कार्यरत प्रो अनुपम भंडारी भी इस सूची में विश्व के दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान बनाने में सफल रहे हैं। टिहरी के इन वैज्ञानिकों की उपलब्धि पर लोगों ने जमकर बधाईयां दी हैं। इस सूची में एसआरटी परिसर के प्रो आरसी रमोला का नाम लगातार पिछले चार वर्षो से शामिल होता आ रहा है। डॉ. रमोला को कई राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पुरूस्कार भी मिल चुके हैं। इनकी उपलब्धि में 225 शोध पत्र, 10 पुस्तकें एवं 15 शोध परियोजनाएं दर्ज हैं। प्रो. रमोला रेडिएशन वैज्ञानिक के रूप में भी जाने जाते हैं। दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को शोध कार्य करवा चुके हैं। परिसर के जंतु विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रो. एनके अग्रवाल का नाम भी सूची में शीर्ष वैज्ञानिकों में प्रकाशित हुआ है। प्रो. अग्रवाल ठंडे पानी के मत्स्य जीव विज्ञान एवं नदी पर्यावरण के क्षेत्र में उनके शोध योगदान के लिए पहचाना जाता है। प्रो. अग्रवाल द्वारा अभी तक सात पुस्तक, पांच शोध परियोजनाएं , 160 शोध पत्र, एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को शोध कार्य करवा चुके हैं। टिहरी निवासी प्रो. अनुपम भंडारी भी इस सूची के विश्व के 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान पाने में सफल रहे हैं। यह एसआरटी परिसर के छात्र रहे हैं। इस उपलब्धि पर इन वैज्ञानिकों को प्रो डीएस कैंतुरा, प्रो पीडी सेमल्टी, प्रो सुनीता गोदियाल, प्रो. डीएस बागड़ी, डॉ. आराधना, डॉ. हंसराज बिष्ट, डॉ. दिनेश, डॉ. शंकर, डॉ. यूएस नेगी, राकेश रमोला, दिनेश ममगाई, भगत सिंह, सुदामा लाल, रामेश्वर, छात्र संघ अध्यक्ष अंशुल आदि ने शुभकामनाए दी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गन्ने की फसल खराब होने पर बीज की रकम माफ करे मिल
Next: टैम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे यात्री

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.