Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • स्टांप पर भूमि बेचकर 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में चार पर केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

स्टांप पर भूमि बेचकर 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में चार पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 13/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। स्टांप पर भूमि बेचकर करीब 1.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कई लोगों ने एकजुट होकर शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम छिनकी निवासी नाजिम, निजामुद्दीन, इस्तियाक, नसीम और सरताज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही जोगा सिंह पुत्र मुंशा सिंह, उसकी पत्नी जसवीर कौर, तथा यूनिस और युसुफ पुत्र मोहम्मद रजा उर्फ भूरा ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए कम दाम में प्लाट दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि वे कम कीमत में जमीन उपलब्ध करा देंगे, जिसके बाद कई लोग उनके संपर्क में आए। शिकायत के अनुसार, ग्राम केमरी रामपुर निवासी जाहिद अली ने जोगा सिंह की 19 बिस्वा भूमि 13.50 लाख रुपये में खरीदी और पूरी रकम अदा कर दी। इसी तरह ग्राम नकहा सितारगंज निवासी जमशाद खान ने 4 बिस्वा भूमि 2.40 लाख रुपये में खरीदी। ग्राम छिनकी निवासी रिजवान अली ने 8.5 बिस्वा भूमि के लिए 5 लाख रुपये दिए। वहीं मलपुरा वार्ड-दो निवासी इस्तियाक ने 4 बिस्वा भूमि खरीदने के लिए 4.50 लाख रुपये बयाने के रूप में दिए। शेष 40 हजार रुपये रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी। पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने खरीदी गई भूमि की पैमाइश, तारबाड़ और रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। दबाव बनाने पर जोगा सिंह, यूनिस और युसुफ ने अवैध तमंचा दिखाकर धमकाया। जसवीर कौर ने भी झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने 50 से 60 अन्य लोगों को भी इसी तरह स्टांप पर प्लाट बेचकर करीब 1.50 करोड़ रुपये की ठगी की है। एसआई पवन जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्वतीय कृषि में जैव उर्वरकों के उपयोग पर जोर, प्रशिक्षण और प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित
Next: एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत पांच गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.