Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्टेज कैरिज की बसों के संचालकों को सहायता राशि देने का प्रस्ताव शासन को भेजा
  • देहरादून

स्टेज कैरिज की बसों के संचालकों को सहायता राशि देने का प्रस्ताव शासन को भेजा

RNS INDIA NEWS 13/05/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना काल में कर्फ्यू के कारण खड़ी स्टेज कैरिज की बसों के संचालकों को परिवहन विभाग ने सहायता राशि देने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसमें छह माह की टैक्स माफी व 10 से 15 हजार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव शामिल है। विभाग के अनुसार आर्थिक सहायता सिर्फ उन बस आपरेटरों को मिलेगी, जिनकी बस मौजूदा हालात में 50 फीसद यात्री क्षमता के साथ संचालित हो रही हैं।
आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि स्टेज कैरिज के अंतर्गत संचालन करने वाले निजी बस आपरेटरों ने सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण के कारण 50 फीसद यात्री क्षमता के साथ वाहन संचालन की एवज में पिछले साल की तरह किराया दोगुना करने की मांग की थी। यह मांग पूरी ना होने पर ट्रांसपोर्टरों ने टैक्स माफ करने, आर्थिक सहायता प्रदान करने समेत बीमा राशि माफ करने की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर ज्यादातर बस आपरेटरों ने बसों के परमिट सरेंडर कर दिए थे।
इस संबंध में अब परिवहन विभाग की ओर से स्टेज कैरिज के निजी बस आपरेटरों को सहायता राशि देने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। आरटीओ सैनी ने बताया कि ऐसी करीब 2800 बसें प्रदेश में हैं। इनमें सिटी बस, टीजीएमओ, केएमओ, विश्वनाथ सेवा, डाकपत्थर यूनियन आदि की बसें शामिल हैं। इनमें करीब 2000 बसें आनरोड रहती हैं। परिवहन विभाग ने इन्हें छह माह की टैक्स माफी और संचालन की सूरत में 10 से 15 हजार प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। आर्थिक सहायता राशि तब तक देने का प्रस्ताव दिया गया है, जब तक 50 फीसद यात्री क्षमता के साथ संचालन की व्यवस्था लागू रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 13 मई
Next: उत्तराखंड में तीन हजार मीटर की उंचाई पर मिली हिमालयन रेड फॉक्स की उपप्रजाति

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.