Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अपराधों की रोकथाम को प्रभावी कदम उठाएं: एसएसपी
  • पौड़ी

अपराधों की रोकथाम को प्रभावी कदम उठाएं: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। नवनियुक्त एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने जिले का कार्यभारग्रहण करने के बाद पुलिस अफसरों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय में उन्होंने गार्द की सलामी ली। बैठक में संचार, फायर सहित सभी थानों के प्रभारी और अन्य अफसर भी मौजूद रहे। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाने पर आये फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर कार्यवाही की जाए ताकि आमजन का पुलिस के प्रति अच्छा व्यवहार बना रहे। पुलिस के तीन मूलभूत कार्य-अपराध की रोकथाम, अनावरण, यातायात व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बताई गई। सभी प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर यातायात पूर्ण रूप से सुचारू रखेंगे। सर्वसम्बन्धित अधिकारियों को अपने अधीनस्थों को साथ लेकर टीम भावना से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर की शिकायतों का निस्तारण करने व साइबर टोल फ्री नम्बर-1930 पर कॉल करने हेतु आमजन को जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराधों की रोकथाम एवं निवारण के बारे में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने थाना क्षेत्र में सभी कर्मचारियों की प्रतिदिन कार्य प्रगति समीक्षा करेंगे, जिससे पुलिस को अपने कर्तव्यों के प्रति अधिक जबाबदेह बनाया जा सके व फ्लोटिंग पोपुलेशन अर्थात अल्पावधि के लिए क्षेत्र में आए कार्य करने वाले श्रमिकों , मजदूरो, फड़-फेरी वालों का सत्यापन किया जाए। बढते नशे के प्रचलन को रोकने के दृष्टिगत एनडीपीएस एवं आबकारी अधिनियम के तहत नशा तस्करों पर अधिक से अधिक वैधानिक कार्रवाई करने के लिए कहा गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीआरपीएफ और गढ़वाल हीरोज ने दर्ज की शानदार जीत
Next: 2.250 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.