Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी अल्मोड़ा ने थाना सोमेश्वर का किया वार्षिक निरीक्षण, शिकायतों के निस्तारण हेतु किया निर्देशित
  • अल्मोड़ा

एसएसपी अल्मोड़ा ने थाना सोमेश्वर का किया वार्षिक निरीक्षण, शिकायतों के निस्तारण हेतु किया निर्देशित

RNS INDIA NEWS 23/02/2023
WhatsApp Image 2023-02-23 at 12.20.36 PM

अल्मोड़ा। 22 फरवरी, बुधवार को प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थाना सोमेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। एसएसपी द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार करने के उपरान्त सर्वप्रथम थाना/आवास परिसर, थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात, मालखाना, कर्मचारी बैरिक एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यस्थाओं को जांचा परखा गया। साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी, बेहतर रखने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की गयी। कार्यालय स्टाफ को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने एवं रखरखाव सही रखने हेतु निर्देशित किया गया। सीसीटीएनएस कार्यो को चैक करते हुए नियुक्त कार्मिकों से ऑनलाइन जीडी, एफआईआर सहित समस्त आईआईएफ फार्मो की जानकारी लेकर सभीआईआईएफ फार्मों को समय से फीड करने व सीसीटीएनएस के अन्तर्गत संचालित सभी पोर्टलों को निरन्तर चैक करते हुए ससमय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा महिला हेल्प डेस्क व डायल 112 की सूचनाओं से सम्बन्धित रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट होने के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। महिला हेल्प डेस्क तक आगन्तुकों की पहुंच को सुलभ बनाने हेतु महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त कार्मिकों को हेल्प डेस्क के सीयूजी नंबर पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थानाध्यक्ष के संज्ञान में लाने तथा थाने में आने वाले आगंतुको/शिकायतकर्ता की समस्या को अच्छी तरह से सुनने व उनके साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार रख उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाने के लम्बित मालों की वर्षवार समीक्षा कर न्यायालय से निस्तारित हो चुके मामले जिनमें अपील अवधि समाप्त हो चुकी है के शीघ्र निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। थाना परिसर में खड़े मुकदमाती वाहनों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गये।
एसएसपी ने थाने पर नियुक्त सभी कर्मचारियों से शस्त्रों की जानकारी कर हैण्डलिंग (खोलना-जोड़ना) का अभ्यास कराया गया, साप्ताहिक रूप से शस्त्रों की साफ सफाई और हैंडलिंग (अभ्यास)हेतु निर्देशित किया गया व आपदा उपकरणों की जानकारी ली गयी तथा आपदा उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर पुलिस बल से दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास कराया गया।
निरीक्षण के पश्चात कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्या पूछकर समस्याओं का निराकरण किया गया। पुलिस बल को स्वस्थ और फिट रहने के लिए समय निकालकर रनिंग, योगा, व्यायाम व स्पोर्ट्स करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही बीट पुलिसिंग को सुदृढ करने हेतु बीटों में नियुक्त कर्मचारियों को बीट क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण कर लोगों से अच्छा सामंजस्य स्थापित करने उनकी समस्याओं का समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया।
एसएसपी द्वारा थानाध्यक्ष सहित थाने में नियुक्त समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष लेकर लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा कर लंबित विवेचनाओं व प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने, वारंटों की शत प्रतिशत तामीली, निरोधात्मक कार्यवाही बढ़ाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए, सभी विवेचकों को टैब से विवेचनात्मक कार्यवाही करने व एमवीएक्ट में चालानी कार्यवाही ई- चालान मशीन से करने हेतु निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष सोमेश्वर को बेहतर पुलिसिंग व क्षेत्र में सुदृढ़ कानून व यातायात व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त महिला/बाल अपराधों की रोकथाम हेतु स्कूलों/काँलेजों में अधिक से अधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों/कानून की जानकारी प्रदान करने साथ ही उत्तराखण्ड़ पुलिस एप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर एप में उपलब्ध सुविधाओं से आमजनमानस को जागरुक करने और सभी कामकाजी महिलाओं/युवतियों का गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान सीओ ऑपरेशन/सोमेश्वर ओशिन जोशी, थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी, एसआई एम महेश कश्यप (आशुलिपिक, एसएसपी अल्मोड़ा), प्रभारी चौकी ताकुला उपनिरीक्षक धरम सिंह, उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, कांस्टेबल विनोद मौर्या व थाना सोमेश्वर के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट के लिए पर्यटन विभाग ने किया अनुबंध
Next: मानवता की मिसाल अल्मोड़ा पुलिस: 2 सप्ताह से बुजुर्ग महिला की कर रही देखभाल और उपचार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.