Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानवता की मिसाल अल्मोड़ा पुलिस: 2 सप्ताह से बुजुर्ग महिला की कर रही देखभाल और उपचार
  • अल्मोड़ा

मानवता की मिसाल अल्मोड़ा पुलिस: 2 सप्ताह से बुजुर्ग महिला की कर रही देखभाल और उपचार

RNS INDIA NEWS 23/02/2023
WhatsApp Image 2023-02-23 at 4.58.04 PM

अल्मोड़ा। बीती 10 फरवरी को प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा को सूचना मिली कि द्वाराहाट बग्वालीपोखऱ क्षेत्र के ग्राम डोटलगांव में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला जयन्ती देवी अकेली रहती हैं, माताजी को गिरने से चोट लगी है और माता जी चल-फिरने में असमर्थ है, जिनकी देखभाल के लिए कोई नही है।
सूचना मिलने पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मानवता दिखाते हुए तत्काल थानाध्यक्ष द्वाराहाट निरीक्षक अजय लाल साह को बुजुर्ग महिला के घर पुलिस टीम भेजकर उनको उपचार के लिए अस्पताल लाने हेतु निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष द्वाराहाट निरीक्षक अजय लाल साह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी बग्वालीपोखर में नियुक्त हेड कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश, कांस्टेबल सुन्दर सिंह व कांस्टेबल नन्दकिशोर को निजी वाहन से बुजुर्ग महिला जयन्ती देवी को अस्पताल लाने हेतु उनके घर ग्राम डोटलगांव भेजा गया। कार्मिकों द्वारा लोगों से बुजुर्ग महिला के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो उनका घर चौकी बग्वालीपोखर से 08 किमी0 आगे तथा सड़क से 1.5 किमी ऊपर पैदल मार्ग पर होने का पता चला। पुलिस टीम ने बुजुर्ग महिला के घर पहुँची जहाँ वह अपने घर पर मौजूद थी और उनके सिर, चेहरे और पांव में गिरने से लगी चोटों के काफी गहरे घाव बने हुए थे, जिनका उपचार ना होने के कारण इंफेक्शन हो रहा था और हाथ में सूजन आई थी व वृद्धा चलने फिरने की अवस्था में नही थी। पुलिस टीम द्वारा वृद्ध महिला को समझा बुझाकर उपचार के लिए अपने साथ अस्पताल चलने हेतु मनाया गया। पुलिस टीम द्वारा बुजुर्ग महिला को गांव के संकरे पैदल रास्तों से गोद में उठाकर सड़क मार्ग तक लाया गया तथा सड़क मार्ग से अपनी गाड़ी में बैठाकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट लाकर अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। वृद्ध महिला ने फटे पुराने कपड़े पहने थे जिन्हें देख थानाध्यक्ष द्वाराहाट निरीक्षक अजय लाल साह ने उनके लिए नए कपड़े खरीदे गए जिन्हें महिला नर्स द्वारा माता जी को पहनाया गया।
चिकित्सकों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट में जयन्ती देवी का निरन्तर उपचार किया जा रहा है। बुजुर्ग महिला 10 फरवरी से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट में उपचाराधीन है। थानाध्यक्ष द्वाराहाट निरीक्षक अजय लाल साह द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ प्रतिदिन अस्पताल जाकर स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं तथा थाना द्वाराहाट से वृद्धा को सुबह व शाम दोनों समय का खाना खिलाया जा रहा है। बुजुर्ग महिला जयन्ती देवी के पूर्ण रुप से स्वस्थ होने व अस्पताल से डिस्चार्ज होने के उपरांत अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसपी अल्मोड़ा ने थाना सोमेश्वर का किया वार्षिक निरीक्षण, शिकायतों के निस्तारण हेतु किया निर्देशित
Next: रूस के दल ने गंगा से युद्ध समाप्त होने की प्रार्थना की

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.