Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी अल्मोड़ा ने बारिश के मौसम के दृष्टिगत पुलिस बल को किया अलर्ट
  • अल्मोड़ा

एसएसपी अल्मोड़ा ने बारिश के मौसम के दृष्टिगत पुलिस बल को किया अलर्ट

RNS INDIA NEWS 12/07/2024
rns featured image new

आपदा उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने के दिए निर्देश

अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कर्मचारी सम्मेलन में एसएसपी द्वारा सभी थाना, चौकी व शाखाओं से आए सभी अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर बताई गई समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की। सम्बंधित सर्किल सीओ व थाना प्रभारियों को लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये उपस्थित अधीनस्थों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान एपीओ सोनम सनवाल द्वारा विवेचना के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियों व नवीन कानूनों से विवेचनात्मक कार्यवाहियों में हुए बदलावों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

एसएसपी द्वारा बारिश के मौसम को देखते हुए पुलिस बल को अलर्ट रहने और सभी थानाध्यक्षो को आपदा उपकरणों को जाँच कर कार्यशील दशा में रखने व आपदा संबन्धी सूचनाओं में तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु लगातार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जागेश्वर श्रावणी मेले को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करने तथा सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुंवर, निरीक्षक विजय विक्रम, निरीक्षक नारायण सिंह, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, निरीक्षक जगदीश चन्द्र देऊपा, निरीक्षक अशोक धनकड़, निरीक्षक टी आर बगरेठा सहित जनपद के सभी थानाध्यक्ष एवं समस्त शाखा प्रभारी व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोक सेवा आयोग की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर लागू रहेगी धारा 163
Next: लेखपाल संघ 18 जुलाई से डीएम कार्यालय पर धरना देगा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.