Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने शुरू किया दो घंटे का कार्यबहिष्कार
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने शुरू किया दो घंटे का कार्यबहिष्कार

RNS INDIA NEWS 01/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सोमवार से दो घंटे का कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया, जिससे छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुस्तकालय बंद रहने के कारण छात्र-छात्राएं आवश्यक पुस्तकें नहीं ले सके और अन्य प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित रहे। सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। वे सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्य से दूर रहे। कर्मचारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय में डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) का लाभ सभी कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि केवल 55 पदों पर ही डीपीसी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जबकि पहले 85 पदों पर यह लाभ दिया गया था। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और व्यापक करेंगे। उनकी प्रमुख मांग है कि विश्वविद्यालय के सभी पात्र कर्मचारियों को शीघ्र डीपीसी का लाभ दिया जाए, ताकि उनके प्रमोशन और वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माध्यमिक शिक्षकों ने किया शिक्षा निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन
Next: नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.