Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर में सुभाष चंद्र आवासीय बालक छात्रावास का लोकार्पण
  • पौड़ी

श्रीनगर में सुभाष चंद्र आवासीय बालक छात्रावास का लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 12/03/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने श्रीनगर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय आदर्श इंटर कालेज श्रीनगर के सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालक छात्रावास का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के पठन-पाठन में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए सरकार नए-नए प्रयोग कर रही है। कहा जरूरतमंद छात्रों की रहने की व्यवस्था के लिए प्रदेश में 13 छात्रावासों की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें रहने वाले बच्चों के लिए खाना-पीना, रहना, ड्रेस निशुल्क दी जाएगी। डा. रावत ने कहा कि श्रीनगर इंटर कॉलेज का तेजी से विकास किया जाएगा। कहा यहां पर 300 नाली भूमि मे इंटर कॉलेज का विकास व 100 नाली भूमि में डिग्री कालेज का निर्माण किया जाएगा। डिग्री कालेज खुलने से स्थानीय बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। कहा राबाइंका श्रीनगर में कायाकल्प किए जाने के साथ ही 12 करोड़ की लागत से अक्षय पात्र किचन बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत डांग गांव में बन रहें सिंदरीगाड़ पार्क का निरीक्षण किया। वहीं देर रात स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पौड़ी बस स्टेशन पर बन रहे पार्किंग निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माणदायी संस्था को जल्द से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिला शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत, पूर्व दायित्वधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनगर जितेंद्र धिरवांण, राइंका श्रीनगर के प्रधानाचार्य सरोप सिंह मेहरा, लखपत सिंह भंडारी, वासुदेव कंडारी, भाजपा मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून में एतिहासिक झंडा जी मेले का हुआ आगाज
Next: सिडकुल फैक्ट्री कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.