Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवकों पर फायरिंग करने में बाज गैंग के दो नाबालिग सहित पांच पकड़े
  • हरिद्वार

युवकों पर फायरिंग करने में बाज गैंग के दो नाबालिग सहित पांच पकड़े

RNS INDIA NEWS 23/04/2026
rns featured image new

आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और तीन चाकू बरामद

हरिद्वार(आरएनएस)। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे युवकों से मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो किशोरों को संरक्षण में लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और तीन चाकू बरामद हुए हैं। सभी आरोपी बाज नाम से सोशल मीडिपा ग्रुप से जुड़े थे और अवैध हथियारों के दम पर वर्चस्व दिखाते थे। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय में बताया कि 21 अप्रैल की रात बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास हन्नी (पुत्र टेकचंद, आर्यनगर) और उसका दोस्त वंशु (पुत्र सुरेंद्र, पाठी बाजार ज्वालापुर) पर हमला हुआ था। फायरिंग में वंशु के दाहिने हाथ में गोली लगी। 22 अप्रैल को हन्नी की तहरीर पर 8-10 युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। रानीपुर एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार रात फरहान (मोहल्ला कस्साबान, ज्वालापुर), अनमोल उर्फ धीरेंद्र बक्शी (अहबाबनगर, बिष्णुलोक कॉलोनी रानीपुर) और सागर उर्फ पहाड़ी (चोर गली, सुभाषनगर ज्वालापुर) को गिरफ्तार किया जबकि दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया। फरहान और अनमोल से एक-एक तमंचा व कारतूस, सागर और दोनों किशोरों से चाकू बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर बाज नाम से ग्रुप बनाया था। गैंग लोगों को डराने-धमकाने और अपना दबदबा बनाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल करता था। वंशु पहले से दर्ज एक मामले में गवाह था जिससे रंजिश चल रही थी। घटना के दिन आरोपी अपने साथियों नोमान कुरैशी, सत्यम, उमर गुर्जर, नितिश, मुकुल और भानु प्रताप गोयल के साथ फाउंड्री गेट के पास खड़े थे। वंशु और हन्नी को रोककर पुरानी रंजिश को लेकर विवाद किया जो मारपीट में बदल गया। इसके बाद फरहान, अनमोल और नितिश ने तमंचों से फायरिंग कर दी, जिसमें वंशु घायल हो गया। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगोत्री धाम और मार्कण्डेय पुरी मुखबा में धूमधाम से मनाया गंगा का जन्मोत्सव
Next: राशिफल 24 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.