Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • श्रीनगर बांध से पानी छोड़ने के बाद देवप्रयाग में उफान पर आई अलकनंदा
  • टिहरी

श्रीनगर बांध से पानी छोड़ने के बाद देवप्रयाग में उफान पर आई अलकनंदा

RNS INDIA NEWS 18/07/2023
rns featured image new

नई टिहरी। श्रीनगर बांध परियोजना से मंगलवार को तीन दिनों में ही दोबारा पानी छोड़े जाने से देवप्रयाग में अलकनंदा खतरे के निशान तक पहुंच गई। श्रीनगर बांध से 3 हजार क्यूमैक्स पानी छोड़े जाने से देवप्रयाग में अलकनंदा का जलस्तर 463 मीटर तथा भागीरथी भी 462 मीटर तक आ गई। जबकि गंगा 460 मीटर के निशान पर बहती दिखी। जो खतरे के निशान से दो मीटर नीचे है। लगातार बारिश से श्रीनगर बांध परियोजना का जल भराव चेतावनी स्तर पहुंचने के बाद यहां से मंगलवार को 3 हजार क्यूमैक्स पानी छोड़ा जाने लगा। इससे अलकनंदा में सुबह साढे 9 बजे से जलस्तर बढ़ने लगा। जो दोपहर दो बजे तक खतरे के निशान 463 मीटर तक पहुंच गया। इसके बाद जल स्तर शाम तक इसी पर बना रहा। पानी बढ़ने से अलकनंदा टोडेश्वर टापू को पार कर बहने लगी। जबकि यहां से संगम की ओर बन रहे पुल की साइट भी इससे डूब गई। संगम पर मां गंगा में हनुमान जी आदि की मूर्तियां भी जल मग्न हो गई। वहीं यहां विदेशी लोग संगम पर गंगा में डुबकी लगाते भी दिखे। तहसीलदार मानवेंद्र वर्तवाल के अनुसार, श्रीनगर बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना आने के बाद नदी किनारे रहने वालो को लगातार अलर्ट किया जा रहा है। मंगलवार को अलकनंदा का जल स्तर खतरे के निशान तक ही बना रहा। अलकनंदा के बढ़ने से यहां संगम घाट, रामकुंड, धनेश्वर घाट, फुलाड़ि घाट आदि पानी में डूब रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चम्पावत परिसर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Next: विधायक किशोर ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.