Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सूरत हिट एंड रन केस, पहले टक्कर मारी फिर 12 किमी तक घसीटा गया शव
  • गुजरात
  • राष्ट्रीय

सूरत हिट एंड रन केस, पहले टक्कर मारी फिर 12 किमी तक घसीटा गया शव

RNS INDIA NEWS 25/01/2023
rns featured image new

सूरत (आरएनएस)।  गुजरात में दिल्ली जैसा हिट एंड रन मामला सामने आया है, जिसमें सूरत जिले के पलसाना तालुका में दुर्घटना स्थल से लगभग 12 किमी दूर एक शव मिला है। हादसा 18 जनवरी को हुआ, जब एक कार ने दोपहिया वाहन पर सवार एक कपल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में शामिल तेज रफ्तार कार का वीडियो सामने आने के बाद ही दोषियों की पहचान की जा सकी। तेज रफ्तार कार का पीछा करने वाले और रिकॉर्ड करने वाले युवक ने वीडियो क्लिप को सूरत ग्रामीण पुलिस के साथ साझा किया।
जिला पुलिस अधीक्षक हितेश जॉयसर ने मीडियाकर्मियों से कहा, मेरे व्हाट्सएप पर एक नागरिक ने संदिग्ध कार का वीडियो शेयर किया था। हम कार की पहचान करने और आरोपी के घर का पता लगाने में सफल रहे। फिलहाल आरोपी चालक अंडरग्राउंड हो गया है, लेकिन हम उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।
कडोदरा थाना क्षेत्र के पलसाना तालुका में 18 जनवरी को हिट एंड रन का मामला सामने आया था। घायल अश्विनी पाटिल को इलाज के लिए सूरत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अगले दिन जब उसे होश आया तो उसे बताया गया कि उसके पति सागर का शव दुर्घटनास्थल से करीब 12 किमी दूर मिला है। जिस कार ने उन्हें टक्कर मारी थी, वह सागर के शरीर को घसीट कर ले गई थी।
पुलिस के मुताबिक, वीडियो बनाने वाले ने नाम का खुलासा न करने का आग्रह किया है। पुलिस ने कहा, उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति कार की टक्कर से गिर गया। इसलिए उसने कार का पीछा किया, मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किया। जैसे ही कार की रफ्तार तेज हुई, तो उसने मौखिक रूप से कार का पंजीकरण नंबर दर्ज कर लिया। शुरूआत में उन्होंने पुलिस के साथ जानकारी साझा करने की हिम्मत नहीं जुटाई, लेकिन मीडिया में खबरें पढऩे के बाद उन्होंने वीडियो फुटेज साझा करने का फैसला किया।
इससे पहले दिल्ली में भी ऐसा ही एक मामला सामन आया था, 20 वर्षीय स्कूटी सवार अंजलि सिंह की कार की टक्कर होने पर मौत हो गई थी। कार उसका शव सुल्तानपुरी से कंझावला तक 10-12 किमी तक घसीटते हुए ले गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में तैनात सैन्य/अर्द्धसैन्य बलों के जवानों एवं अधिकारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए “राज्यपाल प्रशंसा पत्र-2023” प्रदान किये
Next: किताब के पन्नों में छिपाकर ले जा रहा था विदेशी करेंसी, 90 हजार डॉलर के साथ यात्री गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.