Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में तैनात सैन्य/अर्द्धसैन्य बलों के जवानों एवं अधिकारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए “राज्यपाल प्रशंसा पत्र-2023” प्रदान किये
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में तैनात सैन्य/अर्द्धसैन्य बलों के जवानों एवं अधिकारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए “राज्यपाल प्रशंसा पत्र-2023” प्रदान किये

RNS INDIA NEWS 25/01/2023
compressjpg13 (35)

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजभवन ऑडिटोरियम में उत्तराखण्ड में तैनात सैन्य/अर्द्धसैन्य बलों के जवानों एवं अधिकारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए “राज्यपाल प्रशंसा पत्र-2023” प्रदान किये। “राज्यपाल प्रशंसा पत्र-2023” से सम्मानित होने वाले जवानों एवं अधिकारियों में एनएचओ (नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस, देहरादून) के कमांडर के. विक्टर पॉल, प्रधान सिविल जल सर्वेक्षक अधिकारी आर जे कुशवाहा और नाविक अधिकारी संजीत कुमार शामिल हैं। आईटीबीपी सीमाद्वार, देहरादून से 8वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट डॉ.विशाल चौधरी, इंस्पेक्टर युद्धवीर सिंह और कांस्टेबल कृष्णा नेगी को प्रशंसा पत्र दिए गए। बीआरओ से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, मेजर संगीता और पानियर दीपा पाठक को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस, देहरादून को “राज्यपाल प्रशस्ति पत्र-2023” प्रदान किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में तैनात सैन्य/अर्द्धसैन्य बलों के जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। जवानों एवं अधिकारियों द्वारा विपरीत परिस्थितियों के दौरान भी देश एवं राज्य के लिए अपना समर्पण भाव दिखाया है। राज्यपाल ने कहा कि बीआरओ की जांबाज नारी शक्तियां भारत के संविधान में स्त्री-पुरुष को दिए गए समानता का अधिकार की उत्कृष्ट उदाहरण है। वे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम क्षेत्रों में अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी कर रही हैं। वहीं आईटीबीपी के जवान एवं अधिकारी सीमांत क्षेत्रों में देश की सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ प्राकृतिक आपदा में भी लोगों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी ये जवान अपने कार्यों को पूरी सजगता के साथ कर रहे हैं।
राज्यपाल ने कहा कि एनएचओ स्वदेशी आधुनिक सर्वेक्षण पोतों, अत्याधुनिक सर्वेक्षण उपकरणों और संयंत्रों के अधिष्ठान के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। एनएचओ देहरादून भारत सरकार की ओर से हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण और समुद्री चार्टिंग के लिए नोडल एजेंसी और विशाल संगठनात्मक संस्थान है। इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु, चीफ हाईड्रोग्राफर वाईस एडमिरल अधीर अरोड़ा, ज्वांइट चीफ हाईड्रोग्राफर रियर एडमिरल लोचन सिंह पठानिया, जीओसी सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री, एडीजी एनसीसी देहरादून पी.एस दहिया, सचिव राज्यपाल डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा सहित एनएचओ, आईटीबीपी और बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने किया प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदाता बैज एवं फोटो युक्त पहचान पत्र प्रदान कर सम्मानित
Next: सूरत हिट एंड रन केस, पहले टक्कर मारी फिर 12 किमी तक घसीटा गया शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.