Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सोनप्रयाग में मिला राजस्थान से भागा युवक
  • रुद्रप्रयाग

सोनप्रयाग में मिला राजस्थान से भागा युवक

RNS INDIA NEWS 25/04/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग।  पढ़ाई के प्रेशर और तनाव से राजस्थान अपने घर से भागे एक युवक को गौरीकुंड पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।  पुलिस ने उसे भोजन और वस्त्र देकर सोनप्रयाग पहुंचा दिया है। जहां से युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि युवक अपना फोन गंगा में फेंककर केदारनाथ के लिए निकला था.दरअसल, सोमवार को चौकी गौरीकुंड ने गुमशुदा विकास कुमार मीणा उर्फ विकेश (उम्र 21 वर्ष) को निवासी ग्राम गुलाबपुरा, जिला करोली, राजस्थान को बरामद कर लिया है। युवक ने पुलिस को बताया कि वो झोटवाड़ा जिला पश्चिम जयपुर में आदर्श विद्या मंदिर में बीएससी तृतीय वर्ष पीसीएम ग्रुप की पढ़ाई कर रहा था। घरवाले उस पर पढ़ाई का प्रेशर बना रहे थे। जिससे परेशान होकर बीती 25 मार्च बिना किसी को बताए केदारनाथ के लिए चल पड़ा। युवक केदारनाथ के कपाट खुलने तक गौरीकुंड में साधु महात्माओं के साथ ठहर गया।

सत्यापन अभियान से युवक हुआ बरामदः चौकी गौरीकुंड से चैकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह, आरक्षी जयप्रकाश चौहान, आरक्षी कमलेश सजवाण की ओर से सत्यापन और ऑपरेशन मर्यादा चेकिंग के दौरान विकास से जब गहनता से पूछताछ की गई तो उसने पढ़ाई का प्रेशर होने पर यह कदम उठाने की जानकारी दी। युवक ने बताया कि उसका पता कोई न कर सके, इसलिए उसने अपना मोबाइल ऋषिकेश में गंगा नदी में फेंक दिया और पैदल 15 दिनों की यात्रा कर गौरीकुंड पहुंचा। उसने अपने भाई का मोबाइल नंबर बताया तो पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि झोटवाड़ा थाना में उक्त की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने पूरी जानकारी ली तो पाया कि युवक की झोटवाड़ा थाने में भी गुमशुदगी दर्ज हुई है। साथ ही युवक के परिजनों से उसके बरामदगी के संबंध में पूरी जानकारी दी गई।
वहीं, गुमशुदा युवक को लेने के लिए संबंधित पुलिस सोनप्रयाग पहुंचेगी। जिसके बाद गुमशुदा के परिवारजनों को विकास सौंप दिया जाएगा। उसके घर से अचानक चले जाने से परिजन काफी दुखी थे। वहीं अब विकास के मिल जाने पर काफी खुश हैं। साथ ही देवभूमि की पुलिस का आभार जता रहे हैं। पुलिस के मुताबिक सोनप्रयाग से युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसी शिखंडी को आगे करके प्रीतम सिंह की हत्या नहीं की जा सकती : प्रीतम सिंह
Next: भोजन माताओं का शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्य कराने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.