Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किसी शिखंडी को आगे करके प्रीतम सिंह की हत्या नहीं की जा सकती : प्रीतम सिंह
  • देहरादून

किसी शिखंडी को आगे करके प्रीतम सिंह की हत्या नहीं की जा सकती : प्रीतम सिंह

RNS INDIA NEWS 25/04/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह इन दिनों पार्टी के बड़े नेताओं से बेहद ज्यादा खफा चल रहे हैं। भले ही सार्वजनिक रूप से नाराजगी की वजह उनको नेता प्रतिपक्ष पद से हटाया जाना बताया जा रहा हो, लेकिन असल में प्रीतम सिंह खुद पर पार्टी नेताओं के उन आरोपों से आहत है, जिन्हें विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार से जोड़कर देखा जा रहा है। शायद इसीलिए मीडिया के सामने भी प्रीतम सिंह खुले रूप में पार्टी के बड़े नेताओं पर सवाल खड़े करने से नहीं हिचक रहे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह सोमवार को पार्टी के दो बड़े नेताओं पर जमकर बरसे। हालांकि उन्होंने बेहद सधे हुए शब्दों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को लेकर सवाल उठाए। दरअसल, प्रीतम सिंह पार्टी के दो बड़े नेता केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के उस बयान से नाराज हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस आपसी गुटबाजी के कारण हारी है और इस हार में प्रीतम सिंह को भी गुटबाजी के लिए इंगित किया गया था। बस इन्हीं बातों को लेकर प्रीतम सिंह ने सोमवार को अपने दिल की भड़ास निकाली। प्रीतम सिंह ने कहा कि हाईकमान को यह बताना चाहिए कि उनके द्वारा कहां गुटबाजी की गई है और किस प्रत्याशी को हराने की कोशिश उनकी तरफ से की गई। उन्होंने कहा कि जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं, उसको लेकर वह साफ कह देना चाहते हैं कि वह पार्टी छोड़कर इतनी आसानी से नहीं जाने वाले। इशारों-इशारों में प्रीतम सिंह ने हरीश रावत पर निशाना साधा। प्रीतम सिंह ने कहा कि अदालत में भी दो पक्षों की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को सफाई का मौका दिया जाता है। अगर कोई व्यक्ति एक तरफा गुटबाजी कर रहा है और ट्विटर के माध्यम से अपनी बात रख रहा है, तो ऐसे में उन पर कार्रवाई होनी चाहिए या प्रीतम सिंह पर। प्रीतम सिंह ने कहा कि किसी शिखंडी को आगे करके प्रीतम सिंह की हत्या नहीं की जा सकती।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 11 नए केस
Next: सोनप्रयाग में मिला राजस्थान से भागा युवक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.