Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोनी बिनसर के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
  • अल्मोड़ा

सोनी बिनसर के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026
IMG-20260623-WA0008_11zon

अल्मोड़ा। जिले के सोनी बिनसर क्षेत्र में एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार कोतवाली रानीखेत क्षेत्र अंतर्गत सोनी बिनसर के पास एक डस्टर वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट भिकियासैंण से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि वाहन बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। वाहन में दो लोग सवार थे और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। एसडीआरएफ टीम ने कठिन भू-भाग और विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला और जिला पुलिस को सौंप दिया। मृतकों में एक की पहचान जीवन चंद्र जोशी पुत्र पूरन सिंह जोशी निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 23 जून
Next: खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.