Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोलर वाटर पंप से होगी पेयजल आपूर्ति
  • देहरादून

सोलर वाटर पंप से होगी पेयजल आपूर्ति

RNS INDIA NEWS 03/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। नगर पालिका क्षेत्र से लगी शक्तिनहर किनारे बसी नवाबगढ़ पंचायत की डाक्टरगंज गोरखाबस्ती के बाशिंदों को अब पेयजल किल्लत निजात मिल गई है। यहां पीने के पानी की आपूर्ति को लगया गया सोलर वाटर पंप शुक्रवार को जनता को समर्पित किया गया। दावा किया जा रहा है कि इससे अब पिछले दो दशक से चली आ रही पेयजल समस्या समाप्त हो गई है। सोलर पंप को भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के संयोजक दौलत कुंवर और ग्राम प्रधान शबाना जाबिर मलिक ने जनता को समर्पित किया। नगर पालिका क्षेत्र से लगी पंचायत होने के कारण यहां साल दर साल बसागत बढ़ती जा रही है। लेकिन पंचायत में मूलभूत सुविधाएं दशक पुरानी ही हैं। जबकि वर्तमान में पंचायत की जनसंख्या छह हजार से अधिक है। इसके साथ ही कई लोग अभी यहां आवासीय भवनों का निर्माण कर रहे हैं, जिससे जनसंख्या में इजाफा होने की संभावना है। गांव में पेयजल सुविधा मुहैया कराने के लिए राज्य गठन से पूर्व पेयजल लाइन बिछाई गई थी, जिसके लिए एक ओवरहेड टैंक बनाया गया था। पुरानी पेयजल लाइन और सिर्फ एक ओवर हेड टैंक होने के कारण पंचायत के निचले हिस्से में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचता है। ग्रामीणों की समस्या दूर करने को पंचायत के लिए सोलर वाटर पंप स्वीकृत किया गया, जिसे शुक्रवार को जनता को समर्पित किया गया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि वाटर पंप के पानी को एक टंकी में एकत्र कर बस्ती के बीस परिवारों को पेयजल आपूर्ति कराई जाएगी। इस दौरान मंतजीर अली, इसराना, शमशाद, विपिन, दीपक रावत, मंजू रावत, परवीना, भगवान सिंह, नवाब, खुर्शीद, शहजाद, शांति देवी, रबिया, शालू, रूपा, पार्वती, राशिद आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चंपावत उपचुनाव में भाजपा की जीत से कांग्रेस में रार
Next: पछुवादून में पारा 40 डिग्री, लोग बेहाल

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.