Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पछुवादून में पारा 40 डिग्री, लोग बेहाल
  • देहरादून

पछुवादून में पारा 40 डिग्री, लोग बेहाल

RNS INDIA NEWS 03/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। पछुवादून से लेकर चकराता की पहाड़ियों तक रिकार्डतोड़ गरमी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पारा लगातार बढता जा रहा है। विकासनगर में पारे ने सभी हदें पार कर तापमानी 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि चकराता में भी तापमान 29.15 डिग्री पार कर गया है। सूर्य भगवान उदय होते ही आग उगल रहे हैं। गरम हवाओं व लू के थपेड़ों से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह दस बजे बाद गली, मोहल्लों से लेकर बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बार गरमी का मौसम सभी हदों को पार करता जा रहा है। पिछले दो सालों की अपेक्षा इस बार गरमी बिकराल रूप धारण करती जा रही है। लगातार पारा बढता ही जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में पारा छह डिग्री बढ गया है। बीते शनिवार को तापमान 34 डिग्री था। जबकि शुक्रवार को पछुवादून में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि चकराता क्षेत्र में एक दशक पहले पारा तीस डिग्री पहुंचा था। जिसके बाद अब पहली बार चकराता में 29.15 डिग्री तक तापमान पार कर चुका है और तीस डिग्री तक पहुंचने की दहलीज पर है।

गरमी के मारे लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। एक तरफ जहां सूर्यदेव आग उगल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ गरम हवाओं के साथ लू के थपेड़ों से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सुबह दस बजे बाद ही लोगों का घरों से बाहर निकलना कुश्किल हो गया है। पछुवादून क्षेत्र के विकासनगर, हरबर्टपुर, डाकपत्थर, ढकरानी, ढालीपुर, कुल्हाल, सहसपुर, सेलाकुई, बरोटवाला, सुद्धोवाला से लेकर तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में घरों की गलियों से लेकर मोहल्लों और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
गरमी के मारे पशु पक्षी भी अपने आशियानो से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। गरमी के मारे हा हाकार मचा हुआ है। कूलर, पंखे भी गरम हवायें छोड रहे हैं। जिससे घरों में लोग गरमी के मारे बेहाल हैं। पसीने से तर लोग तरबतर हो रहे हैं। गरमी के मौसम से निजात पाने के लिए लोग चकराता की वादियों में जाते हैं।
लेकिन इस बार चकराता में भी पारा 29 डिग्री पार कर चुका है। जिससे वहां भी लोगों को गरमी से निजात नहीं मिल पा रहा है। यही नहीं आगे आने वाले दिनों में भी तापमान बढने के आसार हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोलर वाटर पंप से होगी पेयजल आपूर्ति
Next: गंगा में नहाते हुए बहा फरीदाबाद का युवक लापता

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.