Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • स्नान करने हरिद्वार जा रहे यात्रियों को लौटाया
  • हरिद्वार

स्नान करने हरिद्वार जा रहे यात्रियों को लौटाया

RNS INDIA NEWS 13/01/2022
rns featured image new

रुड़की। रोक के बावजूद यूपी व दिल्ली के कई यात्री हरिद्वार में स्नान करने के लिए निकल पड़े। परंतु मुजफ्फरनगर के मोरना व बढ़ीवाला बॉर्डर पर चौकस खानपुर की पुलिस ने उनके वाहन रोक दिए। इस दौरान कुछ यात्रियों की पुलिस के साथ मामूली कहासुनी भी हुई, लेकिन पुलिस ने सख्ती बरतते हुए सभी वाहनों को वापस लौटा दिया। इस बार कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने कल (आज) हरिद्वार में होने वाले मकर संक्रांति के स्नान पर रोक लगा रखी है। हरिद्वार जिला प्रशासन ने इसकी सूचना पहले ही सीमा से सटे यूपी व हरियाणा के जनपदों को पहले ही दे दी थी। इसके साथ ही यूपी हरियाणा की सीमा पर हरिद्वार की पुलिस को भी सतर्क किया गया था। रोक के बावजूद गुरूवार दोपहर बाद से यूपी के मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली के काफी यात्री मुजफ्फरनगर होते हुए मोरना व बढ़ीवाला बॉर्डर पर पहुंच गए। पर वहां पहले से मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने यात्रियों के वाहन रुकवाने के बाद पूछताछ की। पूछताछ में यात्री हरिद्वार जाने की संतोषजनक वजह नहीं बता सके। इस पर पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पार करने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान कुछ यात्रियों ने बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहासुनी भी की, परंतु पुलिस ने सॉम्यता का परिचय देते हुए यात्रियों के सारे वाहन वापस भेज दिए। एसओ खानपुर संजीव थपलियाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुरूवार को पुरकाजी और मोरना बार्डर पर यात्रियों के करीब तीस से चालीस वाहनों को वापस लौटाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कच्ची शराब के खिलाफ अभियान में 5 गिरफ्तार
Next: मारपीट कर दुपहिया और मोबाइल लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.