Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एसएमजेएन पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण
  • हरिद्वार

एसएमजेएन पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण

RNS INDIA NEWS 06/08/2020
rns featured image new

हरिद्वार। स्थानीय एस एम जे एन पीजी कॉलेज में अब प्रवेश के लिए अब इंतजार की घडिय़ां समाप्त हो गई है। कॉलेज प्रबंध समिति के श्रीमंहत लखन गिरी अध्यक्ष प्रबंध समिति, श्रीमहंत रविंद्र पुरी सचिव प्रबंध समिति एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा के द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण हेतु वेब पोर्टल को सार्वजनिक किया गया ।अब इस वेब पोर्टल पर जाकर प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना फार्म भर कर अपने को रजिस्टर्ड कर सकते हैं। बीए ,बी कॉम, एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के इच्छुक छात्र छात्राओं के लिए आज ( 2बजे दोपहर) से ऑन-लाइन वेब पोर्टल को प्रारंभ कर दिया गया है। इस तरह से वर्षों पुरानी कॉलेज में ऑफ-लाइन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया को अब पूर्णतया समाप्त कर दिया गया है। कोरोनावायरस महामारी के चलते महाविद्यालय द्वारा उठाया गया यह एक ऐतिहासिक कदम है।अब प्रवेश के लिये किसी भी छात्र छात्रा को कॉलेज में आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह आपने मोबाइल फोन , साइबर कैफे में जाकर के अथवा लैपटॉप के माध्यम से अपने फॉर्म को भर सकता है तथा अपना पंजीकरण करा सकता है । पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है। इस व्यवस्था के लागू होने से मैरिट प्रकिया अब पूर्णतया पारदर्शी हो गई है तथा प्रवेशार्थी को अपने मैरिट इंडेक्स फार्म भरते ही पता चल जाएगें। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि बी.ए., बी.कॉम. तथा बी.एस.सी. (पी.सी.एम., सी.बी.जेड. तथा कम्प्यूटर साईंस) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के इच्छुक कुछ प्रवेशार्थियों को अनुसूचित जाति,जन जाति, एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से सम्बन्धित प्रवेश में अधिभार लेना चाहते हैं तों वे निर्धारित तिथि तक अपना जाति प्रमाण-पत्र बनवाकर एडमिशन वेब पोर्टल पर अपलोड करें। इसी के आधार पर उन्हें आरक्षण का लाभ मिल पाएगा। मैरिट सूची का प्रकाशन 16 अगस्त के पश्चात वेबसाइट पर किया जायेगा।मैरिट सूची प्रकाशित होने तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया में कालेज में आने की आवश्यकता नहीं होगी।आज इस अवसर पर प्रवेश समन्वयक डॉ संजय माहेश्वरी, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ सरस्वती पाठक, डॉ जे सी आर्य एवं डॉ सुषमा नयाल आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने किया पूर्व प्रवक्ता संजय भट्ट को पार्टी से 6साल के लिए निष्कासित
Next: हरिद्वार विकास प्राधिकरण कार्यालय सभागार में हुई फेरी समिति की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दावत के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों पर हत्या का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.