Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सितारगंज में तीन और नानकमत्ता में दो बाढ़ चौकियां स्थापित
  • ऊधम सिंह नगर

सितारगंज में तीन और नानकमत्ता में दो बाढ़ चौकियां स्थापित

RNS INDIA NEWS 16/06/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   बरसात को देखते हुए प्रशासन ने सितारगंज और नानकमत्ता में बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी हैं। 15 जून से सितारगंज तहसील में आपदा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। यहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। सितारगंज, नानकमत्ता क्षेत्र में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के कारण बैगुल, सूखी, कैलाश, देवहा नदियों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात बन जाते हैं। गांवों में बाढ़ आने के बाद प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट करना पड़ता है। इसको देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ कंट्रोल रूम और बाढ़ चौकियां स्थापित करने के बाद इन्हें 15 जून से सक्रिय भी कर दिया है। रजिस्ट्रार कानूनगो सितारगंज अकरम अली ने बताया कि राजीव गांधी पंचायत घर बरुआबाग झाड़ी, पंचायत भवन सिसौना, पंचायत भवन रूदपुर शक्तिफार्म में बाढ़ चौकियां बनाई गई है। सितारगंज तहसील में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां का मोबाइल नंबर 8392825345 भी सार्वजनिक किया है। इधर, नानकमत्ता उप तहसील क्षेत्र में दो बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। रजिस्ट्रार कानूनगो रामअवतार ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैराना और राजकीय जूनियर हाईस्कूल सरौंजा में बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गई हैं। यहां कर्मचारियों की तैनाती की गई है। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि आपदा के दौरान बाढ़ चौकियों व आश्रय स्थलों में कच्चा व पका हुआ भोजन मांग के अनुरूप मुहैया कराने के लिए क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया है। सितारगंज में सोमवार को हुई 42 एमएम बारिश सितारगंज। सितारगंज में सोमवार तड़के हुई बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों को भी लाभ मिला है। धान रोपाई का कार्य तेज हो गया है। सोमवार सुबह 42 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सितारगंज, नानकमत्ता, शक्तिफार्म क्षेत्र में बहने वाली बैगुल, सूखी, कैलाश, देवहा, निहाई, कामन नदियों का जलस्तर न्यून है। रविवार की मध्य रात्रि के बाद तेज हवाएं चलीं। सोमवार तड़के बारिश हुई। बाद में मौसम साफ हो गया है। ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। दोपहर तक सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीओ अल्मोड़ा ने किया धौलछीना थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण
Next: टॉपर्स को मिलेगा विशेष सम्मान, सीएम के निर्देश पर बनेंगे एक दिन के डीएम और एसपी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.