Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सिरतोली में दो साल से बजट नहीं हुआ खर्च
  • पौड़ी

सिरतोली में दो साल से बजट नहीं हुआ खर्च

RNS INDIA NEWS 12/01/2023
rns featured image new

पौड़ी। ग्राम पंचायत सिरतोली को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत दिया गया बजट बीते करीब दो साल से खर्च नहीं होने पर अफसरों ने नाराजगी जताई है। इस मामले में परियोजना प्रबंधक स्वजल ने डीपीआरओ को पत्र लिखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। सिरतोली को सांसद आदर्श गांव में भी शामिल है। परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत ने बताया कि दी गई दो लाख 29 हजार की धनराशि दो साल बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत व्यय नहीं कर सकी। जबकि इस संबंध में पूर्व में कई बार कार्य को शुरू करने के लिए भी वार्ता की गई है। इस कार्य से ग्राम पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कामों को किया जाना था। परियोजना प्रबंधक ने डीपीआरओ को अवगत कराते हुए कहा है कि संबंधित ग्राम प्रधान को इस धनराशि को व्यय करने के लिए कहा है। साथ ही पंचायतीराज ऐक्ट के तहत भी कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। पौड़ी के डीपीआरओ जीतेंद्र कुमार ने बताया कि पत्र संज्ञान में आया है मामले में जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने की जोशीमठ में नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना
Next: हमें विवेकानंद के सपनों का भारत चाहिए: निशंक

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.