Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सिरोबगड़ में वाहनों की आवाजाही घंटों रही बाधित
  • रुद्रप्रयाग

सिरोबगड़ में वाहनों की आवाजाही घंटों रही बाधित

RNS INDIA NEWS 07/07/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ में गुरुवार को भी वाहनों की आवाजाही घंटों बंद रही। बुधवार देर रात मलबा आने के कारण बंद हाईवे गुरुवार सुबह 10 बजे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया गया। इस दौरान सुबह से ही तीर्थयात्री एवं स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ में बरसात शुरू होते ही लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई है। बीते कई साल गुजर गए किंतु इस संवेदनशील स्थान का स्थाई ट्रीटमेंट नहीं हो सका है। हालांकि बाईपास पुल और सड़क बनने के बाद कुछ वर्षो में इससे निजात तो मिलेगी लेकिन जब तक बाईपास सड़क और पुल निर्माण नहीं हो जाता, तब तक यहां लोगों की मुश्किलें बरकरार रहेंगी। बुधवार देर रात सिरोबगड़ में मलबा आने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। जिससे यात्री एवं अन्य आवश्यक वाहनों ने खांकरा-छांतीखाल और खांकरा-खेड़ाखाल वैकल्पिक मोटर मार्ग से आवाजाही की। सुबह सवा दस बजे सिरोबगड़ में आवाजाही के लिए खोला गया। हालांकि यहां वाहनों की आवाजाही के दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने का निरंतर खतरा बना है।

स्थानीय निवासी बुद्धिबल्लभ मंमगाई, प्रदीप मलासी, नरेंद्र मंमगाई, शैलेंद्र गोस्वामी, मोहित डिमरी, बंटी जगवाण, जितार जगवाण आदि ने कहा कि सिरोबगड़ वर्षो से नासूर बना है। इसके ट्रीटमेंट की वर्षो से मांग की जा रही है पर किसी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। आज भी लोगों को यहां जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर्याप्त मशीनें, मैन पॉवर और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाने चाहिए ताकि हाईवे बंद होने की स्थिति में त्वरित उसे खोला जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विदेशी पर्यटकों को स्मैक बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next: 25 हजार का ईनामी डकैत एसटीएफ ने दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.