Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल संचालन और तैयारियों की समीक्षा को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) तथा नामित नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान संबंधित कार्मिकों को आवश्यक जानकारियां विस्तार से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों के संचालन के लिए आवश्यक सामग्री की मांग समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एसआईआर कार्यों के सुचारू संचालन के लिए स्थापित किए जाने वाले कंट्रोल रूमों की समयबद्ध स्थापना सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में गणना प्रपत्रों की उपलब्धता और उनकी छपाई की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी आवश्यक प्रपत्र पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएं, जिससे पुनरीक्षण कार्य प्रभावित न हो। युक्ता मिश्र ने एसआईआर कार्यक्रम से संबंधित सभी गतिविधियों के डिजिटलीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सूचनाओं और प्रगति विवरणों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से दैनिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि कार्यक्रम की सतत निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में नोडल प्रशिक्षण के.एन. तिवारी, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, प्रदान की गई प्रोत्साहन राशि
Next: प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षकों की चुनौतियों और शिक्षा गुणवत्ता पर मंथन

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-17 at 14.37.45
  • अल्मोड़ा

भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-17 at 16.26.25_11zon
  • अल्मोड़ा

क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षकों की चुनौतियों और शिक्षा गुणवत्ता पर मंथन
  • भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर
  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.