Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026
rns featured image new

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूईसीडी) और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच राज्य में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) को सुदृढ़ बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। निदेशालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इस साझेदारी को औपचारिक रूप दिया गया।

समझौता ज्ञापन पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक बंशीधर राणा तथा दोस्त लर्निंग फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋचा शुक्ला ने हस्ताक्षर किए। अधिकारियों ने इसे राज्य में प्रारंभिक बाल विकास और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अवसर पर ईसीसीई नोडल अधिकारी सरोज त्रिपाठी, दोस्त लर्निंग फाउंडेशन की ऑपरेशन मैनेजर दिशा रजवार और अरुण मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार साझेदारी का उद्देश्य राज्य सरकार की नवचेतना, आधारशिला और ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ जैसी प्रमुख योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देना है। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता में सुधार, परिवारों की भागीदारी बढ़ाने तथा बच्चों के समग्र विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

समझौते के तहत दोस्त लर्निंग फाउंडेशन राज्य के सभी 13 जिलों में अपने कार्यक्रमों के माध्यम से सहयोग जारी रखेगा। संस्था डिजिटल शिक्षण सहायता, कहानी आधारित भाषा विकास, समुदाय आधारित गतिविधियों और मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण जैसे नवाचारों के जरिए विभाग के प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के जीवन के प्रारंभिक वर्ष उनके सीखने की क्षमता, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास की मजबूत नींव रखते हैं। ऐसे में परिवार, समुदाय और आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना आवश्यक है।

अधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह साझेदारी राज्य के बच्चों तक बेहतर शिक्षा, विकास और देखभाल के अवसर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा उत्तराखंड को बाल-अनुकूल और सीखने को प्रोत्साहित करने वाला राज्य बनाने की दिशा में सहायक सिद्ध होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश
Next: हरिद्वार में ग्रेटर नोएडा के कांवड़िए को मारी गोली, शराब पीने से टोकने पर वारदात

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.