Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सिपाहियों पर फायरिंग मामले में बदमाश ने तुड़वाई बेल, गया जेल
  • हरिद्वार

सिपाहियों पर फायरिंग मामले में बदमाश ने तुड़वाई बेल, गया जेल

RNS INDIA NEWS 31/10/2022
rns featured image new

रुड़की। लक्सर में सिपाहियों पर गोली चलाने वाले मेरठ के गैंग का एक बदमाश पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर बागपत जेल में चला गया। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट से मंजूरी लेने की तैयारी में है। मामले में चार आरोपी जेल में हैं, जबकि दो नामजद व दो अज्ञात अभी फरार हैं। 16 अक्तूबर में लक्सर के सिपाही राजेंद्र सिंह व पंचम प्रकाश बाइक सवार बदमाशों का पीछा कर रहे थे। बदमाशों ने उन पर फायर किया था, जिससे दोनो सिपाही घायल हुए थे। घटना के चौथे दिन पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए सिपाहियों पर फायर करने वाले मेरठ के गैंग के बदमाश शकील व उसके भाई नइम उर्फ मुंशी को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पुलिस इसी गैंग के मनव्वर उर्फ मोनू और अदनान को भी जेल भेज दिया था। गैंग का सरगना अताउल पुत्र सगीर निवासी रासना थाना रोहटा (मेरठ) व उसी गांव का उसका साथी नौशाद अभी फरार चल रहे थे। गैंग के दो सदस्यों की अभी पहचान भी नहीं हुई है। मामला सिपाहियों पर फायरिंग का होने की वजह से पुलिस अताउल व नौशाद की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। इसी दौरान एक आरोपी नौशाद बागपत (उत्तर प्रदेश) के पुराने मामले में अपनी जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। पुलिस अब उसे बागपत जेल से रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि विवेचक की तरफ से आरोपी नौशाद की दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी जा रही है। अर्जी मंजूर होने पर उसे लक्सर लाकर पूछताछ होगी। बताया कि अताउल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3 नवंबर को राजकीय शिक्षक संघ देहरादून की बैठक
Next: नशीले कैप्सूल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.