Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • सिमली-शैलेश्वर सड़क निर्माण की होगी जांच: ईई
  • चमोली

सिमली-शैलेश्वर सड़क निर्माण की होगी जांच: ईई

RNS INDIA NEWS 03/03/2022
rns featured image new

चमोली। विकासखंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला सिमली-शैलेश्वर सड़क बदहाल बनी है। यहां क्षतिग्रस्त पुश्तों और भूस्खलन से सड़क खतरनाक बनी है। ऐसे में सड़क पर यातायात जोखिम भरा साबित हो रहा है। ग्रामीणों की मांग पर विभागीय अधिकारी अब सड़क निर्माण की जांच की बात कह रहे हैं।
विकासखंड के सेनू, गैरोली, चमोला, कनोठ सहित आस पास के कई गांवों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत सड़क का निर्माण किया गया। वर्तमान में यह सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रखरखाव योजना के तहत कांट्रेक्टर के हवाले है। लेकिन गत बारिश में सड़क के कई पुश्ते धराशायी हो गए। यही नहीं भारी भूस्खलन से सड़क पर कई्र डेंजर जोन भी बन गए हैं। ग्रामीण मलक सिंह, सुनील गैरोला, समीर मिश्रा, संजय चौहान, सतीश गैरोला आदि का कहना है कि विभागीय लापरवाही के चलते सड़क पर यातायात जोखिम भरा साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार मांग के बावजूद सड़क सुधारीकरण नहीं हो पा रहा है। दूसरी ओर पीएमजीएसवाई के ईई बीएन गोदियाल ने कहा कि सड़क में लगातार शिकायत आने के बाद निर्माण कार्य की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सड़क पर बारिश से भारी नुकसान पहुंचाया है। जिसकी मरम्मत के लिए धनराशि की मांग की गई है। जबकि ठेकेदार को सड़क से मलबा हटाने, नालियों को दुरस्त करने और अन्य काम के लिए निर्देशित किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पतंजलि क्रेडिट कार्ड एक करोड़ लोगों की पहुंच में होगा : रामदेव
Next: तीन दिन बाद पोलैंड में नसीब हुआ चमोली की योगिता को भोजन

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.