Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • सिमलसैंण के लोगों ने कूड़ा डंपिंग जोन का विरोध किया
  • चमोली

सिमलसैंण के लोगों ने कूड़ा डंपिंग जोन का विरोध किया

RNS INDIA NEWS 05/02/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। नगर पंचायत थराली के अंतर्गत सिमलसैंण गांव के ग्रामीणों ने गांव के समीप कूड़ा डंपिंग जोन बनाए जाने पर विरोध जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी भी की। सोमबार को पूर्व से ही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिमलसैंण के ग्रामीण गांव में एकत्रित हुए और यहां से जलूस की शक्ल में थराली बाजार से होते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने यहां नारेबाजी कर जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जिस स्थान पर वर्तमान में कूड़ा डंपिंग जोन बनाया जा रहा है वहां पर सिमलसैंण गांव के ग्रामीणों की कृषि योग्य भूमि, दुकानें, आवासीय मकान, होटल आदि हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में तीन अक्तूबर 2022 को भी उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को पत्र भेजा गया था, एवं पूर्व में भी इसका विरोध किया गया था तब वहां कार्य रोक लिया गया था। अब पुनः वही डंपिंग जॉन का कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसका ग्रामीण विरोध करते हैं। पत्र में महिला मंगल दल अध्यक्ष बबीता देवी, बीना देवी, विमला देवी, गंगा देवी, सुमित्रा देवी, कलावती देवी, गुड्डी देवी, रोशनी देवी, लक्ष्मी देवी सहित सभी महिलाओं के हस्ताक्षर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीवर लाइन कार्य के चलते माल रोड बना दलदल, लोग परेशान
Next: एसएसबी गुरिल्लाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.