Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीवर लाइन कार्य के चलते माल रोड बना दलदल, लोग परेशान
  • अल्मोड़ा

सीवर लाइन कार्य के चलते माल रोड बना दलदल, लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 05/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के माल रोड में सीवर लाइन कार्य से अल्मोड़ा नगर की जनता त्रस्त है। विगत जनवरी माह की शुरुआत से शिखर तिराहे से जाखनदेवी के मध्य सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। सीवर लाइन कार्य के चलते यह मार्ग वाहनों हेतु बंद है जिस कारण नगर के दूसरे छोर पर स्थित कलेक्ट्रेट, न्यायालय तथा विकास भवन में नौकरी तथा अन्य कार्यों के लिए जाने वालों को घूम कर जाना पड़ रहा है जिससे अधिक समय लग रहा है। विगत जनवरी माह में शुरू हुए कार्य कब समाप्त होगा कुछ पता नहीं है। यह कार्य जनवरी माह में पूर्ण हो जाना चाहिए था लेकिन फरवरी माह का पहला सप्ताह बीतने को है लेकिन कार्य चालू है। दिक्कत यहीं समाप्त नहीं हुई, शनिवार से हुई बारिश के बाद से सड़क मार्ग की हालत दयनीय हो चुकी है। बारिश के बाद से सड़क में कीचड़ और दलदल बन चुका है। यह मार्ग पैदल चलने वालों तक के लिए भी चलने लायक नहीं रह गया है। कीचड़ में कई राहगीर और दो पहिया वाहन चालक रपटकर चोटिल हो चुके हैं। बता दें कि आगामी 10 फरवरी को सूबे के मुख्यमंत्री धामी का नगर में रोड शो है और नगर से हवालबाग तक मोटरसाइकिल रैली भी है। अब मुख्यमंत्री इस मार्ग से जाएं तो जमीनी हकीकत सामने आएगी। क्या पता मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शासन प्रशासन सक्रिय हो और इस मार्ग की सुध ले और मुख्यमंत्री के दौरे से पहले मार्ग की हालत में सुधार आए। इस मार्ग के सुधारीकरण को लेकर जनपद के आला अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों ने बात भी की है। विदित हो कि स्कूलों में छुट्टियों के चलते इस मार्ग में सीवर लाइन का कार्य प्रस्तावित था। नगर के लगभग सभी स्कूल खुल चुके हैं और इस मार्ग से जाने वाले बच्चों के लिए काफी दिक्कतें हो रही हैं। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर इस मार्ग के सुधारीकरण की और ध्यान देना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जॉर्ज एवरेस्ट हाउस में पर्यटकों से शुल्क वसूली का विरोध किया
Next: सिमलसैंण के लोगों ने कूड़ा डंपिंग जोन का विरोध किया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 18.34.50
  • अल्मोड़ा

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 17.05.48_11zon
  • अल्मोड़ा

सात लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.