Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • सोना-चांदी आज के भाव का ताजा अपडेट
  • अर्थ जगत
  • बाजार

सोना-चांदी आज के भाव का ताजा अपडेट

RNS INDIA NEWS 17/07/2020
Screenshot_20200717-074803_Chrome

प्रॉफिट बुकिंग की वजह से गुरुवार को सोना-चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को शेयरों में भी बढ़त देखी गई.इससे भी गोल्ड और सिल्वर की ओर निवेशकों का रुझान कम दिखा. गुरुवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत 0.08 फीसदी यानी 39 रुपये गिर कर 49,120 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई. वहीं चांदी में गिरावट 0.13 फीसदी यानी 68 रुपये दर्ज की गई और यह 52,990 रुपये प्रति किलो पर आ गई.अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में गोल्ड हाजिर की कीमत रही 49062 रुपये प्रति दस ग्राम. वहीं गोल्ड फ्यूचर 49231 प्रति दस ग्राम पर बिका.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 244 रुपये बढ़ कर 50,230 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई. वहीं सिल्वर 673 रुपये चढ़ कर प्रति किलो 54,200 रुपये पर पहुंच गया. बुधवार को ग्लोबल मार्केट में गोल्ड 1800 डॉलर प्रति औंस से ऊपर रहा. कोरोनावायरस संक्रमण और चीन-अमेरिका ट्रेड वॉर की वजह से गोल्ड और महंगा हो सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड में थोड़ा परिवर्तन दिखा और यह 1810.33 डॉलर पर पहुंच गया. वहीं अमेरिका में गोल्ड फ्यूचर की कीमत 1814.20 डॉलर प्रति औंस रही.

वैसे अभी निवेशकों का गोल्ड में विश्वास बरकरार है. गोल्ड में निवेशकों के रुझान की वजह से दुनिया की सबसे बड़ा गोल्ड आधारित ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग बुधवार को 0.2 फीसदी बढ़ कर 1,206.89 टन तक पहुंच गई. अब निवेशकों की नजर चीन के जीडीपी आंकड़ों, रिटेल सेल्स, औद्योगिक उत्पादन और एक्सपोर्ट के आंकड़ों  पर लगी है. गोल्ड में खरीदारी इन आकड़ों पर काफी कुछ निर्भर करेगी. रॉयटर्स पोल में चीन की विकास दर 2.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है. दुनिया भर में गोल्ड और सिल्वर के दाम में बढ़ोतरी के ट्रेंड दिख रहे हैं. आर्थिक गतिविधियों  में गिरावट के दौर में कीमती धातुओं के दाम में अभी और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारा गया नरभक्षी
Next: कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान नियमों का पालन ना करने पर जुलाई माह में हुआ 1013 व्यक्तियों का चालान

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.