Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • साइलेंसर निकालकर बाइक दौड़ाने पर दो पक्ष भिड़े, नौ घायल
  • हरिद्वार

साइलेंसर निकालकर बाइक दौड़ाने पर दो पक्ष भिड़े, नौ घायल

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
rns featured image new

रुड़की।  हाईवे पर साइलेंसर निकालकर बाइकों को दौड़ा रहे कांवडियों को देखकर गांव के कुछ युवकों ने भी अपनी बाइकों के साइलेंसर निकाल दिए। उन्हें गांव में दौड़ाने लगे। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने एतराज जताया। जिसके चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्षों के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में तीन को हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि बाकी का इलाज सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।
हाईवे पर साइलेंसर निकले दुपहिया वाहनों में कई कांवड़िए जा रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिझौली के एक पक्ष के कुछ युवकों ने अपनी बाइकों के साइलेंसर निकाल दिए और बाइकों को गांव की गलियों में दौड़ने लगे। शोर सुनकर गांव के कुछ लोगों को परेशानी हुई। उन्होंने उन्हें रोककर समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक नहीं माने। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया गया है कि दोनों पक्षों के लोगों में देखते ही देखते कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। गांव में पुलिस को देख कई लोग भाग गए। जिसके बाद मौके से पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार शुरू किया। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर मंगलौर राजीव रौथाण ने बताया कि घायलों में दिनेश, अर्जुन, विनोद, जितेंद्र, निखिल, बब्बू, वेद प्रकाश आदि हैं। विनोद, दिनेश और अर्जुन को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। अभी पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम और राज्यपाल ने यज्ञ भसीन को आशीर्वाद दिया
Next: कांवड़ मेला खत्म होने के बाद गंदगी साफ करने में नगर निगम को बहाना पड़ेगा पसीना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.