Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांवड़ मेला खत्म होने के बाद गंदगी साफ करने में नगर निगम को बहाना पड़ेगा पसीना
  • हरिद्वार

कांवड़ मेला खत्म होने के बाद गंदगी साफ करने में नगर निगम को बहाना पड़ेगा पसीना

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
rns featured image new

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों का धर्मनगरी में अपार जनसमूह उमड़ा हुआ है। सुभाषघाट, हरकी पैड़ी, गऊघाट, विष्णुघाट सहित विभिन्न घाटों पर गंदगी के अंबार भी लगने लगे हैं। नगर निगम की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पॉलीथीन पर प्रतिबंध के बावजूद कांवड़ मेले में पॉलीथीन से बनी चटाईयां व प्लास्टिक से बनी गंगाजली खुलेआम बिक रही हैं। जिसके चलते गंगा घाटों पर गंदगी के अंबार लग रहे हैं। नगर निगम के सफाईकर्मी मेले के दौरान भीड़भाड़ होने के कारण सफाई व्यवस्था को भी सुचारू नहीं रख पा रहे हैं। घाटो पर कांवड़ियों द्वारा छोड़ी गयी पॉलीथीन की चटाईयां, खाने का सामान, पुराने कपड़े आदि के ढेर देखे जा सकते हैं। कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद नगर निगम प्रशासन को गंदगी को साफ करने में जमकर पसीना बहाना होगा। समाजसेवी कमल खड़का ने कहा कि कांवड़ियों की भीड़ के चलते नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी बेबस हैं। सफाई व्यवस्था मेले के दौरान प्रभावित होती ही हैं। लेकिन पॉलीथीन पर प्रतिबंध के बावजूद बड़े पैमाने इस्तेमाल की गयी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइलेंसर निकालकर बाइक दौड़ाने पर दो पक्ष भिड़े, नौ घायल
Next: थारू समाज पर पुस्तक में प्रकाशित टिप्पणी के खिलाफ जुलूस, प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.