Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • देश भर से आने वाले बैरागी संतों को सुरक्षा उपलब्ध कराए मेला प्रशासन: श्रीमहंत राजेंद्रदास
  • हरिद्वार

देश भर से आने वाले बैरागी संतों को सुरक्षा उपलब्ध कराए मेला प्रशासन: श्रीमहंत राजेंद्रदास

RNS INDIA NEWS 30/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने बैरागी कैंप पहुंचकर तीनों वैष्णव अनी अखाड़ों के श्रीमहंतों से कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि देशभर से आने वाले बैरागी संतो के जगद्गुरू, द्वाराचार्य, महामण्डलेश्वर एवं अन्य बड़े खालसों के संतों के लिए सुरक्षा मुहैया कराई जाए। जिससे किसी प्रकार की कोई दुर्घटना घटित ना हो। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मेला प्रशासन के अधिकारी एसी कमरों में बैठकर संतो को मात्र आश्वासन दे रहे हैं। क्षेत्र में आकर वह किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं कर रहे हैं। जिससे बैरागी संतो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मेला प्रशासन के साथ होने वाली अखाड़ा परिषद की बैठक को स्थगित करने के निर्णय पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला किसी की जागीर नहीं है। बैठक सभी तेरह अखाड़ों की सहमति के बाद ही आयोजित की जाती है। किसी भी अन्य के कहने मात्र से बैठक को स्थगित करना ठीक नहीं है। इस प्रकार से कुंभ मेला दिव्य और भव्य सफल नहीं हो सकता। श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राम किशन दास महाराज ने कहा कि मेला प्रशासन बैरागी संतो को भूमि आवंटित कर सुविधाओं के नाम पर बरगला रहा है। शौचालय, सडक़, पानी आदि की व्यवस्था एक चौथाई रूप से भी पूरी नहीं है। जिससे संतो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को बार-बार अनुरोध करने पर भी वे मात्र आश्वासन दे रहे हैं। जिससे मेले में विघ्न पैदा हो रहा है। श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मदास महाराज एवं महंत गौरी शंकर दास महाराज ने कहा कि बैरागी संतो को जल्द से जल्द सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाए। कोई भी मेला प्रशासन और संतों के आपसी समन्वय से ही संपन्न होता है। इसलिए मेला प्रशासन संतों की पीड़ा को सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान करे। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने सभी संत महापुरुषों की मांग को सुनते हुए कहा कि मेला प्रशासन संतों की समस्या को लगातार निस्तारण करने में जुटा हुआ है। संतों की जो भी मांग है। उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैरागी श्रीमहंतों द्वारा उनके पिछले अनुभव के द्वारा उन्हें परामर्श दिया गया है। उस पर विचार करके मेला अधिकारी के साथ वार्ता कर संभावित कार्य पूरे किए जाएंगे। साथ ही यह भी ध्यान में रखा जाएगा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए आज से किसी को भी कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों के आशीर्वाद से कुंभ मेला सकुशल संपन्न होगा। इस दौरान महंत मोहन दास, महंत रामशरण दास, महंत रामजीदास, महंत रामकिशोर दास शास्त्री, महंत सूरजदास, बाबा हठयोगी, महाप्रभु महंत सुखदेव दास, महंत भगवानदास खाकी, महंत गोपाल दास, महंत दिव्यराम दास, महंत कामधेनु बाबा, महंत रामछबीला दास, स्वामी अमित दास, महंत दुर्गादास, महंत प्रहलाद दास आदि संत जन मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कोडा का अभी भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन लाने का इरादा नहीं
Next: होली में हुड़दंग मचाने पर 8 के विरुद्ध कार्यवाही, एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.