Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • श्री गंगा सेवा समिति ने युवाओं को फुटबॉल किट किए वितरित
  • अल्मोड़ा

श्री गंगा सेवा समिति ने युवाओं को फुटबॉल किट किए वितरित

RNS INDIA NEWS 08/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। श्री गंगा सेवा समिति व वारियर फुटबाल क्लब के संयुक्त सहयोग से हवालबाग मैदान में चल रहे निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण के अंतर्गत रविवार को 80 युवाओं को निःशुल्क फुटबाल किट किए गए। युवाओं को प्रदान किए गए किट में जूते, मोजे, टीशर्ट, लोवर व फुटबाल इत्यादि सामग्री है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बढ़ रही नशा करने की प्रवृत्ति को खत्म कर खेल के साथ जोड़ कर राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय खेलों की तैयारी कराना है, जिससे युवा नशा छोड़ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें। समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुस्युनी ने कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जीवनचर्या में युवाओं का अनुशाशित होना आवश्यक है। जहाँ युवा छोटी-छोटी बातों से हताश होकर नशे की तरफ बढ़ रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है। युवाओं का सही मार्गदर्शन करना संस्था का उद्देश्य है, जिसे पूरा करने के लिए युवाओं को खेल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वारियर फुटबाल क्लब के सचिव महेन्द्र सिह बिष्ट ने कहा कि जब आप टीम में फुटबॉल खेलते हैं तो पूरी टीम एक निश्चित लक्ष्य के लिए दौड़ रही होती है, इससे टीम फिटनेस तो बढ़ती ही है, साथ ही एक-दूसरे के साथ समन्वय बैठाने से टीम भावना और शेयरिंग भी बढ़ती है। इसका लाभ जीवन के अन्य पहलुओं में भी मिलता है। मैदान में सीखे हुए सबक बंद कमरों में बैठ कर पढ़ाए गए पाठ से ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। प्रारम्भ समूह के सदस्य पियूष नेगी ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण की सराहना की। यहाँ किट वितरण कार्यक्रम में विनय तड़ागी, राहुल मुस्युनी, योगेश नेगी, लोकेश आदि सहित संस्था के सदस्य तथा खिलाड़ी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने को पूर्व दर्जा मंत्री ने ग्रामवासियों के साथ वन विभाग के अधिकारियों से की वार्ता
Next: नवजात के साथ लापता महिला को किया सकुशल बरामद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.