Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने जागेश्वर में की बैठक
  • अल्मोड़ा

श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने जागेश्वर में की बैठक

RNS INDIA NEWS 11/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में 16 जुलाई से प्रारंभ होने वाले श्रावणी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने संबंधित विभागों, मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले का आयोजन पूर्णतः नियम-कानूनों के अंतर्गत, पारदर्शिता और समन्वय के साथ किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में जानकारी दी गई कि मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति प्रस्तावित है, जिसके दृष्टिगत संपूर्ण व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाना आवश्यक है। इस वर्ष कुल 79 दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिनका चयन लाटरी के आधार पर होगा। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि स्वयं सहायता समूहों को भी प्रोत्साहन स्वरूप कुछ दुकानों का आवंटन किया जाए, जिससे स्थानीय स्वावलंबन को बल मिल सके। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, चिकित्सा, विद्युत, जल, स्वच्छता, यातायात एवं ठहराव जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मेले से पूर्व समस्त मार्गों की स्थिति दुरुस्त करने तथा वृद्ध जागेश्वर मार्ग पर विशेष ध्यान देने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाओं की आपूर्ति और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया। जिला पंचायत को शौचालयों की सफाई तथा पर्याप्त सफाईकर्मियों की तैनाती के आदेश दिए गए, वहीं पर्यटन विभाग को आरतोला स्थित पार्किंग की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही बायो टॉयलेट की व्यवस्था भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से निर्देशित किया कि जो महिलाएं फूलों की खेती कर रही हैं, उनके उत्पाद मंदिर समिति द्वारा क्रय किए जाएं, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिल सके। बैठक में उपजिलाधिकारी संजय कुमार, तहसीलदार बरखा जलाल, लोक निर्माण विभाग से विभोर गुप्ता, उप खंड शिक्षा अधिकारी दीक्षा बेलवाल, वीथिका सहायक जनमेजय तिवारी, मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उच्च न्यायालय का सख्त रुख: पंचायती चुनावों में ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के नियम पर जोर
Next: नानकमत्ता में नेपाली नागरिक सहित दो लोग स्मैक तस्करी में गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.