Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, पिस्टल और गोला बारूद बरामद
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, पिस्टल और गोला बारूद बरामद

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
rns featured image new

जम्मू (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां के कुशवा इलाके में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने कहा कि कल रात एक आतंकवादी, अनायत अशरफ डार ने कशवा गांव में एक नागरिक पर गोली चलाई और उसे घायल कर दिया।

कश्मीर पुलिस ने कुशवा गांव में एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और इलाके की घेराबंदी कर दी। उन्होंने कहा कि आतंकवादी को पहले सरेंडर करने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बाद में उसे मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया। उसके पास से एक पिस्टल और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। घायल नागरिक अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

गोली लगने वाले शख्स की पहचान जमीर अहमद भट के रूप में की गई है, जो पेशे से एक दुकानदार है और डंगरपोरा चित्रगाम कलां का निवासी है। पुलिस के अनुसार, भट के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर की ओर से जारी बयान में कहा गया था, रात करीब 9: 45 बजे शोपियां पुलिस को शोपियांके चित्रगाम कलां इलाके में आतंकियों के जरिए की गई वारदात की सूचना मिली, जहां आतंकवादियों ने एक नागरिक पर गोलियां चलाई।

इससे पहले सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले की खबर सामने आई थी। बडगाम में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में एक नागरिक घायल हो गया, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई। वहीं कुलगाम में दो आतंकी हमले हुए जिसमें एक रेलवे सिपाही शहीद हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शमफोर्ड स्कूल के पास नाथजी के बेटे बंटू शर्मा के रूप में पहचाने जाने वाले रेलवे कॉन्स्टेबल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। गंभीर हालत में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हमले के तुरंत बाद हमलावरों को पकडऩे के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने दिये शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के निर्देश
Next: अपहरण के 12 घंटे के अंदर 12 वर्षीय बच्ची बरामद, 5 लाख रुपये मांगी गई थी फिरौती

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.