Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार खाई में गिरी, शिक्षक की मौत
  • अल्मोड़ा

कार खाई में गिरी, शिक्षक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। कोसी-रानीखेत हाईवे में ज्योली के पास मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक व पूर्व सभासद सचिन टम्टा का निधन हो गया है। उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। वहीं, हादसे में 2 महिलाएं बाल-बाल बच गई। दोनों वाहन से बाहर छिटक गयी। जिससे दोनों को मामूली चोट आई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सचिन टम्टा यहां ज्योली प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। मंगलवार को वह अपनी कार से स्कूल से वापस घर को लौट रहे थे। इसी दौरान ज्योली से हंसी देवी व बचुली देवी निवासी बसगांव, अल्मोड़ा जिला मुख्यालय आने के लिए उनकी कार में बैठे। ज्योली लिंक मार्ग से मुख्य हाईवे में पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट खाई में जा गिरी। इस दौरान कार में सवार दोनों महिलाएं छिटक गई। सचिन टम्टा कार के साथ ही खाई में जा गिरे। सूचना के बाद नायब तहसीलदार बालम बिष्ट टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। सचिन को खाई से बाहर निकाल सड़क तक पहुंचाया गया। जिसके बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल लाया गया। बेस अस्पताल में डॉक्टरों ने सचिन को बचाने की काफी कोशिश की। लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। नायब तहसीलदार बालम बिष्ट ने बताया कि हादसे की वजह पता नहीं लग पाई है। स्कूल से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। दोनों महिलाएं सुरक्षित हैं। वह टीम के पहुंचने से पहले ही अपने घरों को लौट चुकी थी। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। शिक्षक सचिन टम्टा काफी हँसमुख व मिलनसार थे। उनके निधन से हर कोई स्तब्ध है। उनके असमय निधन से नगर के लोगों के साथ ही शिक्षक वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार से की गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने की मांग
Next: सरकारी डॉक्टर गुरुवार से ओपीडी बहिष्कार करेंगे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.