Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शिक्षक अनिवार्य रूप से प्रोजेक्ट तैयार करें: कुलपति
  • हरिद्वार

शिक्षक अनिवार्य रूप से प्रोजेक्ट तैयार करें: कुलपति

RNS INDIA NEWS 17/05/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में शनिवार को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री की अध्यक्षता में शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें विवि में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर आठ बिंदुओं पर चर्चा की गई। कुलपति ने विवि के सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में नए क्षेत्र सत्र के लिए समितियों का गठन, नए शैक्षणिक सत्र में रिक्त पीएचडी सीटों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने, कोर्स वर्क कर चुके छात्रों की पीएचडी के विषय निर्धारण के लिए विभागीय शोध समिति की बैठकर आयोजित करने, गतिमान शैक्षणिक सत्र तक एपीआई जमा करने, प्रत्येक विभाग में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के अनुरूप स्नातकोत्तर स्तर पर पाठ्यक्रमों का निर्माण करने और प्रोजेक्ट तैयार किए जाने आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक का संयोजन करते हुए विवि के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने सभी बिंदुओं को बैठक में प्रस्तुत किया। सभी बिंदुओं पर चर्चा के बाद कुलपति प्रो. शास्त्री ने संस्कृत शिक्षा सचिव के दिशा निर्देश के क्रम में सभी शिक्षकों को प्रोजेक्ट तैयार कर जमा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ. कामाख्या, प्रो. मोहन चंद बलोदी, डॉ. अरविंद नारायण मिश्र, डॉ. राम रत्न खंडेलवाल, डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी, डॉ. दामोदर परगाई, डॉ. उमेश शुक्ला, डॉ. अजय परमार, डॉ. कंचन तिवारी, डॉ. हरीश तिवारी, डॉ. विनय शेट्टी, डॉ. प्रतिभा शुक्ला, मीनाक्षी, डॉ. प्रकाश पंत, डीआर दिनेश कुमार सहित विवि के शिक्षक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धारानौला में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला युवक, हुई मौत
Next: 1 करोड़ से अधिक के बैंक धोखाधड़ी मामले में एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.