Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धारानौला में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला युवक, हुई मौत
  • अल्मोड़ा

धारानौला में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला युवक, हुई मौत

RNS INDIA NEWS 17/05/2025
dead body

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  नगर के धारानौला क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक के संदिग्ध अवस्था में अचेत मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है, जब राहगीरों ने सड़क किनारे युवक को बेसुध हालत में पड़ा देखा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति की बारीकी से जांच की। पुलिस ने युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान पिथौरागढ़ जिले के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ धाम के पास लैंडिंग के वक्त हेलीकॉप्टर क्रैश
Next: शिक्षक अनिवार्य रूप से प्रोजेक्ट तैयार करें: कुलपति

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.