Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा प्रेरकों ने किया सीएम आवास कूच
  • देहरादून

शिक्षा प्रेरकों ने किया सीएम आवास कूच

RNS INDIA NEWS 08/11/2021
default featured image

देहरादून। शिक्षा प्रेरकों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को सीएम आवास कूच किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें हाथी बड़कला में ही रोक लिया। इस दौरान उन्होंने वहां धरना भी दिया। वे समायोजन और नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
प्रदेश भर से आए शिक्षा प्रेरक सोमवार को एकता विहार स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुए। इसके बाद वहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पंवार ने कहा कि सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी शिक्षा प्रेरितों को समायोजित करे। इसके लिए सभी राजकीय स्कूलों में प्री स्कूल शुरू करने की भी मांग की। धरने के बाद वे सभी परेड ग्राउंड में जमा हुए। वहां भी उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद वहां से वे रैली के रूप में सीएम आवास पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें हाथी बड़कला पर ही रोक लिया। जहां उन्होंने हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से आगे नहीं जाने दिया। जिस वे वहीं धरने पर बैठे गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि सभी शिक्षा प्रेरकों को उपनल के माध्यम से अन्य विभागों में भी समायोजित किया जाए। इसके अलावा सभी को राज्य कर्मचारियों की तरह समायोजित किया जाए। उन्होंने ये भी कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक पहल नहीं करती तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन आमन्त्रित
Next: उत्तराखंड में कोरोना के तीन नए केस, एक की मौत

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.