Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नशा विरोधी अभियान में दो तस्कर गिरफ्तार, 3.43 लाख की स्मैक बरामद
  • अल्मोड़ा

नशा विरोधी अभियान में दो तस्कर गिरफ्तार, 3.43 लाख की स्मैक बरामद

RNS INDIA NEWS 02/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-02 at 12.56.29

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिले में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11.46 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 3.43 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार लोधिया बैरियर के पास चेकिंग के दौरान सज्जन बिष्ट (23) निवासी दुगालखोला, अल्मोड़ा के कब्जे से 5.30 ग्राम और प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल (28) निवासी ग्राम दियारी, कोतवाली भवाली, जिला नैनीताल के कब्जे से 6.16 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के तहत 45 दिन में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
Next: राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित हुई उत्तराखंड पुलिस, देश के चुनिंदा राज्यों में शामिल

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.