Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वन्यजीव हमले के मृतक के परिजनों को 2.5 लाख की राहत
  • अल्मोड़ा

वन्यजीव हमले के मृतक के परिजनों को 2.5 लाख की राहत

RNS INDIA NEWS 02/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के मोहान रेंज अंतर्गत तड़म ग्राम सभा में बीती 31 मार्च को वन्यजीव के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना में खीम सिंह (60 वर्ष) की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खीम सिंह दोपहर के समय जंगल में घास लेने गए थे, तभी वन्यजीव ने उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। वन विभाग ने प्रभावित परिवार को तत्काल राहत के रूप में 2.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। विभाग के अनुसार परिजनों को अन्य संभावित सहायता भी दी जा रही है। मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। मोहान रेंज सहित प्रभावित इलाकों में 24 घंटे गश्ती दल तैनात किए गए हैं। वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखने और उसे पकड़ने के लिए पिंजरे, कैमरा ट्रैप और ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। गांवों में लाउडस्पीकर से घोषणाएं की जा रही हैं और सुरक्षा संबंधी पोस्टर लगाए गए हैं। वन विभाग ने लोगों से अनावश्यक रूप से जंगल न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित हुई उत्तराखंड पुलिस, देश के चुनिंदा राज्यों में शामिल
Next: फायर सुरक्षा अभियान के तहत गैस एजेंसियों व संस्थानों का निरीक्षण

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.