Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शिकारियों ने लक्सर में किसानों पर की फायरिंग
  • हरिद्वार

शिकारियों ने लक्सर में किसानों पर की फायरिंग

RNS INDIA NEWS 31/03/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। खानपुर के जंगलों में हथियारबंद शिकारियों को किसानों ने रोका, तो उन्होंने मारपीट कर एक का हाथ तोड़ दिया। बाद में ग्रामीण इकट्ठा हुए तो शिकारियों ने फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो शिकारियों को चाकू, तमंचे संग पकड़ा है, जबकि उनके बाकी साथी फरार हो गए हैं। मौके से ट्रैक्टर और बाइक बरामद हुई है। इदरीसपुर (खानपुर) के प्रियांश पुत्र सत्यपाल, अंकित पुत्र राकेश और वंश पुत्र पदम सिंह गांव से थोड़ी दूर गेहूं के खेतों की रखवाली करने गए थे। इस दौरान उन्हें ट्रैक्टर ट्रॉली से कुछ अज्ञात लोग खेतों से आगे वन क्षेत्र में जाते दिखे। ट्रैक्टर पर बाइक भी लदी थी। उनके शिकारी होने का शक होने पर युवकों ने उनसे पूछताछ करने की कोशिश की, तो उन्होंने दोनों से मारपीट कर दी। मारपीट में सरिए की चोट से अंकित के हाथ की हड्डी टूट गई। इस पर युवकों ने फोन से घटना की सूचना परिवार को पहुंचा दी। इसके बाद पचास से ज्यादा ग्रामीणों ने शिकारियों को घेरा, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। तभी खानपुर पुलिस के दरोगा उपेंद्र सिंह पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रुड़की कोतवाली के जलालपुर निवासी शाहनवाज पुत्र शहीद और मंगलौर कोतवाली के गाधारोणा निवासी शाकिर पुत्र नूरहसन को पकड़ लिया। जबकि उनके पांच-छह साथी भाग गए। तलाशी पर एक 12 बोर का तमंचा, 1 जिंदा कारतूस और एक चाकू मिला। एसओ मनोहर सिंह रावत ने बताया कि प्रियांश की तहरीर पर दो नामजद व कुछ अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 161 आरक्षी उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बने
Next: जिलाधिकारी ने किया कोषागार का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.